Posts

Showing posts from October, 2021

डीएम सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में सदर एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में शहर में अवैध पटाखा दुकानदारों के खिलाफ अभियान

Image
  डीएम सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में सदर एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में शहर में अवैध पटाखा दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक शहर के जानकी स्थान, गांधी चौक, मेन रोड, डुमरा जिला मुख्यालय स्थित शंकर चौक समेत कई जगहों पर बिना लाइसेंस के चल रहे पटाखा दुकान को बंद कराया गया एवं विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ास अभियान में डुमरा सीओ, डुमरा थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल थे. बताते चलें कि जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों को नये और पुराने लाइसेंस को लेकर स्पष्ट किया है कि न तो नया लाइसेंस दिया जाएगा और न ही पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा. एसपी ने भी स्पष्ट किया है कि बगैर लाइसेंस के पटाखे की बिक्री को लेकर कार्रवाई की जाएगी. डीएम सुनील कुमार यादव के निर्देश के आलोक में सदर एसडीएम राकेश कुमार एवं एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में शहर में अवैध पटाखा दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच ग...

आज तारापुर बाजार में प्रमुख व्यवसायियों की एक बैठक

Image
 आज तारापुर बाजार में प्रमुख व्यवसायियों की एक बैठक कुमार प्रणय जी के आवास पर जदयू प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करते हुए । सुनील कुमार 'पिंटू' सांसद सीतामढ़ी  JDU

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती के अवसर पर सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Image
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती के अवसर पर सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकला गया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि महात्‍मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया था। गांधी दर्शन को अपना कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, राहुल रमेश गुप्ता, सेराज अहमद, रोहन रमेश गुप्ता, अफ़रोज़ आलम, वैदेही शरण यादव, रंजीत कुमार, राकेश कुमार झा, मो.निज़ामुद्दीन अंसारी, मो.मोख्तार, मो.अख्तर, अरुण कुमार वर्मा, हफीजुल अंसारी, रितेश कुमार, जय शंकर प्रसाद, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।