Posts

Showing posts from September, 2022

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगेगी? हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, 4 अक्टूबर को आय़ेगा फैसला

Image
  बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर रोक लगेगी या फिर तय कार्यक्रम के मुताबिक ही वोटिंग होगा इसका फैसला अब 4 अक्टूबर को होगा। बिहार के नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है। कोर्ट ने 4 अक्टूबर को फैसला सुनाने का दिन तय किया है। आरक्षण को लेकर फंसा है पेंच दरअसल बिहार के नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण को लेकर पेंच फंसा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में आरक्षण को लेकर पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया था। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जायेगी जब तक राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय किये गये तीन मानकों को पूरा नहीं कर लेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये मानक 2010 में ही तय कर दिये थे। लेकिन आरोप ये लगा था कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के मानकों को पूरा नहीं किया औऱ नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि इस संबंध में एक मामला पहले से ही पटना हाईकोर्ट म...

सीतामढ़ी में सरेआम हो रहा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

Image
 सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव में सरेआम आदर्श आचार संहिता का उलंघन हो रहा है। प्रत्याशी के रैलियों में दर्जनों गाड़ियों का काफिला और सैकड़ों मोटरसाइकिल शामिल हो रही है। इन सब के कारण सड़क पर घंटों ट्रैफिक जाम में आम लोग फंस रहे है। शुक्रवार को भी नामांकन के दौरान एक मेयर पद के प्रत्याशी के काफिले में दर्जनों चार पहिया वाहन शामिल थे। इसके अलावा काफिले में आगे – पीछे सैकड़ों मोटरसाइकिल का हुजूम चल रहा था। शहर के मेन रोड से यह काफिला गुजरा, यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार द्वारा जुलूस के आयोजन की अनुमति निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा लिया जाना है। उम्मीदवारों को जुलूस के आरंभ होने का स्थल, समय तथा तिथि, जुलूस का मार्ग तथा जुलूस की समाप्ति का स्थल की जानकारी भी निर्वाची पदाधिकारी को देनी होगी। इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की ओर से डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। डीएम ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को इसके अनुपालन का दायित्व दिया है। इस तर...

सीतामढ़ी में नामांकन के बाद उपमेयर प्रत्याशी गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले में था वांटेड

Image
  सीतामढ़ी जिला मुख्यालय में नगर निगम और नगर परिषद का नामांकन चल रहा है. प्रत्याशियाें और समर्थकों की भीड़ लगी रहती है. सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब बैरगनिया पुलिस ने नगर परिषद, बैरगनिया के उपमेयर पद पर नामांकन कर बाहर निकले धीरज सिंह काे गिरफ्तार कर लिया. वह हथियार के बल पर महिला के साथ रेप मामले का आराेपी है. पुलिस काे धीरज सिंह के जिला मुख्यालय के सदर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने के लिए पहुंचने की जानकारी पूर्व से थी. उप मेयर प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सदर अनुमंडल के कार्यालय के सामने मौजूद थी. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार धीरज को मंगलवार को काेर्ट में पेश किया जाएगा. हथियार के बल पर महिला के साथ ज्यादती मामले में उसकी तलाश थी. मामले के अन्य आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.मले को लेकर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि नगर के अशोगी गांव निवासी राजकुमार सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों की सहमति से अपने करीबी पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक दम्पति से चार लाख रुपया उधार लिया था. उधार वापस मांगने पर राजक...

आलीशान मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर्स के साथ पकड़ी गईं पांच महिलाएं

Image
 मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला में एक बार फिर से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है. मोतिहारी नगर के मुफ्फसिल थाना इलाके के बनकट गांव में पुलिस ने ये छापामारी की. एक निजी मकान में हुई छापेमारी के बाद सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ. प्रशिक्षु डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में ये छापेमारी हुई जिसमें इस अवैध कारोबार का खुलासा हुआ. पुलिस को देह व्यापार के काले धन्धे की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना और छतौनी थाना पुलिस ने टीम बनाते हुए राष्ट्रीय उच्चपथ 28 के किनारे कोटवा मोड के समीप एक आलीशान मकान में छापामारी की और सेक्स रैकेट का खुलासा किया. पुलिस ने रेड के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में दो पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने मकान के कमरों से कई आपत्तिजनक सामानों को भी बरामद किया है, जो इस मकान में चल रहे देह व्यापार के गोरख धन्धे का खुलासा करते हैं.

सीतामढ़ी में महज 20 हजार रुपये के लिए कलयुगी बेटे ने की माँ की निर्मम हत्या

Image
 सीतामढ़ी जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। महज 20 हजार रुपये के लिए एक कलयुगी बेटे ने माँ की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी शिव मंदिर रोड की है। मृतक मीणा देवी की हत्या उसके पुत्र चुनचुन साह ने कर दी है। हत्या के बाद पुत्र फरार हो गया है। घर में पत्नी व बच्चे है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुत्र सब्जी बेचता करता है। शनिवार को उसने अपनी मां से बीस हजार रुपये मांगा था। मां के इंकार करने पर पुत्र के बीच सड़क पर झगड़ा भी हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर मेहसौल ओपी पुलिस के मंजर खान ने खैरवा पेट्रोल पंप के पास से आरोपित चुनचुन साह को गिरफ्तार कर लिया है। वही, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

सीतामढ़ी में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा, जानिए कब कहां डाले जाएंगे वो

Image
 बिहार में नगर निकाय चुनाव का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के जनकपुर रोड नगर परिषद, बैरगनिया नगर परिषद और बेलसंड नगर पंचायत में 10 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि सीतामढ़ी नगर निगम में 20 अक्टूबर को मतदान होगा। आपको बताते चलें कि सीतामढ़ी नगर निगम में मेयर एवं डिप्टी मेयर पद सामान्य कैटेगरी में अन्य के लिए अनारक्षित किया गया है। मतलब किसी भी कैटेगरी के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार में लंबे समय से नगर निकाय के चुनाव का इंतजार हो रहा था। हालांकि चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब त्योहारों का समय होगा। एक महीने की अवधि में प्रचार-प्रसार करने के लिए उम्मीदवार अभी से ही लग गए हैं।

सीतामढ़ी में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, महिला को बंधक बनाकर पीटा

Image
  सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में तपस्वी नारायण दास महाराज के गेट के समीप एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चा चोर की अफवाह फैला कर महिला की पिटाई की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला को पागल बता कर छोड़ दिया। पुलिस के जाते ही ग्रामीण उस पर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कार में बैठा कर घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। बताते चलें कि इन दिनों इलाके में अक्सर विक्षिप्त महिला एवं पुरुष को लोग बच्चा चोर समझकर पिटाई कर देते हैं। संग्राम फंदह गांव निवासी बीकू पासवान (टमाटर) समेत अन्य कई लोगों की मदद से उस महिला की जान बच सकी। अगर समय रहते उसे ग्रामीणों की भीड़ के चंगुल से बाहर नहीं निकाला जाता है तो वह महिला मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकती थी।

51 हजार में रेड लाइट एरिया में बेची गई विवाहिता बोली- जेठ से बन गए संबंध, तो छोड़ा घर लेकिन…

Image
  सीतामढ़ी जिले की एक विवाहित महिला को 51 हजार में पूर्णिया के रेडलाइट एरिया में बेच दिया गया था। बिक्री के लगभग 25 दिन बाद सीतामढ़ी जिले की बेलसंड थाना की पुलिस ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से पीड़ित महिला को खुश्कीबाग रेडलाइट एरिया से बरामद किया है। बरामद महिला को सीतामढ़ी पुलिस अपने साथ लेकर वापस लौट गई है। मुजफ्फपुर स्टेशन पर दलाल के चंगुल में फंसी थी महिला बरामद महिला से पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई वह बेहद चौकाने वाली थी। दरअसल महिला की शादी बेलसंड थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। बाद में उसका अवैध संबंध अपने भैंसुर (जेठ) से हो गया। इसको लेकर घर में विवाद होने लगा। इस विवाद के चलते स्थिति ऐसी बनी कि महिला ने घर ही छोड़ दिया। वहां से वह मुजफ्फपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां महिला इस रैकेट से जुड़े एक दलाल के चंगुल में फंस गई। दलाल ने उसके प्रति खूब सहानुभूति दिखाई और उसे भोजन आदि भी कराया। साथ ही 15 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे पूर्णिया रेडलाइट एरिया लेकर चला आया। यहां शब्बो खातून नामक महिला के साथ उसे 51 हजार में बेच दिया। मायके वालों द्वारा दर्...

नीतीश बोले-2024 में BJP को 50 सीटों पर सिमटा देंगे, अमित शाह बिहार में माहौल बिगाड़ने आ रहे हैं

Image
  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी पार्टी के नेताओं के सामने ऐसा दावा कर दिया जैसा देश में किसी विपक्षी नेता ने नहीं किया था. नीतीश कुमार ने दावा कर दिया कि वे 2024 में बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देंगे. अपनी पार्टी की बैठक में नीतीश ने ये भी कहा कि बीजेपी बिहार में माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगी है औऱ इसी महीने अमित शाह के बिहार दौरे का मकसद भी यही है। बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देंगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी पार्टी जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा कि वे बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं. नीतीश ने कहा- 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी. मैं इसी अभियान में लगा हुआ हूं. चार दिन पहले ही तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से बात हुई है. विपक्षी पार्टियों के कई औऱ नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत हो रही है. जल्द ही उन सबसे मिलकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का अभियान शुरू करूंगा।अ अमित शाह माहौल बिगाड़ने आ रहे हैं देश के गृह मंत्री अम...

नीतीश और तेजस्वी ने PM मोदी पर एक साथ बोला हमला, कहा- बीजेपी नेताओं के घर रेड क्यों नहीं होती ?

Image
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। भ्रष्टाचारी के बचाव करने से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सीएम नीतीश भड़क गए। उन्होंने कहा कि कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा क्या? इसके अलावा तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि कोई किसी भ्रष्टाचारी को कैसे बचा सकता है? खुद ही सोचना चाहिए न भ्रष्टाचारियों को बचाने का। नीतीश ने कहा कि इधर उधर जो कुछ राज्यों में हो रहा है कि कहां से किसी को लाया जाए, वो लोग अपना समझे। हमनें तो कभी भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया है। वहीं, तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में 1000 से अधिक बीजेपी के विधायक हैं। 300 से अधिक सांसद हैं। आज तक एक भी बीजेपी के सांसद या एक भी विधायक के घर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का छापा पड़ा है क्या? सरकार विपक्ष को ही दबाने में लगी रहती है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोद...

बैंक के सामने दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर से तीन लाख रुपये की लूट, वारदात CCTV में कैद

Image
 बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर से बाइक सवार अपराधी तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात पटना के बाईपास थाना इलाके की है जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास शक्ति सिंह को लूटकर भाग गए. पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दरअसल सुबह 11 बजे के करीब जब प्रोपर्टी डीलर शक्ति सिंह कार से बैंक के पास पहुंचे थे. कार से निकलकर शक्ति सिंह बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधी उनके हाथ से पैसे छीनकर भागने लगे. इस दौरान कुछ पैसे सड़क पर ही गिर गए. उन्होंने बाइक सवार अपराधी को पकड़ने की कोशिश लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे. प्रोपर्टी डीलर शक्ति सिंह ने बताया कि वो पांच लाख रुपये एसबीआई शाखा में जमा करने के लिए बैंक के पास पहुंचे थे उसी दौरान दो बदमाश पैसों से भरा थैला उनसे छीनकर भागने लगे. हैरानी की बात ये है कि बायपास थाना पुलिस कुछ मिनट पहले ही बैंक के अंदर गई थी इसके बावजूद भी अपराधी पैसे लूटने में सफल हो गए. पैसे लूटने के दौरान बदमाशों के हाथों से कुछ पैसे जमीन पर गिर गए जिससे शक्ति सिंह के 2 लाख रुपये बच गए जबकि तीन ल...