Posts

Showing posts from November, 2021

आम्रपाली दुबे ने रचाई निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव संग शादी ,एक्ट्रेस ने शेयर किया शादी का ये शानदार विडियो

Image
  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज हमारे भारत की तीसरी सबसे लोकप्रिय फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है| और यही कारण है कि आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सर उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही बेहद जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री अम्रपाली दुबे के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक चर्चा में बनी रहती हैं| अम्रपाली दुबे की बात करें तो इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने कैरियर में इन्होंने लगभग सभी मशहूर भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है| खास तौर पर आकर बात करें भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की, तो उनके साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस जोड़ी की अधिकतर फिल्में हिट साबित होती हैं| लेकिन अब सोशल मीडिया पर अमरपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है जो इन दिनों बेहद तेजी से वायरल...

सीतामढ़ी में मैट्रिक के छात्र की चाकू गोदकर हत्या

Image
  सीतामढ़ी नगर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार (17 वर्ष) की चाकू गोदकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। परिजनों द्वारा बताया गया कि राहुल शाम 4:00 बजे के आसपास घर से निकला था और 6:00 बजे सदर अस्पताल से उसकी मौत की खबर आई। जानकारी के मुताबिक राहुल दसवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों की माने तो राहुल का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था। राहुल के सीने में चाकू से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में राहुल को किसी अज्ञात ने खून से लथपथ जख्मी हालत में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर मेहसौल ओपी मामले की छानबीन में जुट गई है। वही, सीतामढ़ी सदर अस्पताल में नगर थाना पहुंच कर पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, छापेमारी में महिला समेत 4 गिरफ्तार

Image
  सीतामढ़ी शहर से सटे रेड लाइट एरिया में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है जहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है। जानकारी के मुताबिक रेड लाइट एरिया में एक युवती से जबरन वेश्यावृत्ति करने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। वेश्यावृत्ति से मना करने पर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती किसी तरह जान बचाकर नगर थाना पहुंच गई। युवती ने नगर थाना में पुलिसवालों को आपबीती सुनाई। थाना के कर्मियों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दलालों के एक गिरोह ने उसे अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच दिया वहां पिछले एक सप्ताह से उससे वेश्यावृत्ति करवाने के लिए तरह-तरह के हतकंडे अपनाया जा रहा था। मना करने पर युवती के जिस्म पर कई जगहों पर लोहे के रॉड से दागा गया इसके बाद भी नहीं मानी तो उसके शरीर में आग लगा दी। ड़िता जान बचाकर थाने पहुंची। एसपी के निर्देश पर नगर सर्किल इंपेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी ...

सीतामढ़ी में रफ़्तार कहर, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो युवक जख़्मी

Image
सीतामढ़ी में रीगा-सीतामढ़ी पथ पर बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आसपास में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गणेशपुर बखरी गांव निवासी अवधेश ठाकुर के पुत्र जीतू कुमार एवं स्टेशन टोला निवासी राजकिशोर साह के पुत्र उज्जवल कुमार अपने बाइक वीआर30जेड 3231 से सीतामढ़ी अपने निजी काम से जा रहा था. इसी बीच मनियारी पोखर के समीप ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जीतू की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर पुनौरा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर थाने ले गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है.

खान सर ने जिसके लिए प्रचार किया वह मुखिया बन गया, जानें कितने वोटों से हुई जीत

Image
 अपने पढ़ाने के अंदाज से मशहूर खान सर (Khan Sir) एक बार चर्चा में हैं. बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) में जिस प्रत्याशी के लिए के उन्होंने प्रचार किया था उसे मुखिया पद से जीत मिल गई है. विपिन सर (Vipin Sir) के नाम से मशहूर यूट्यूबर और गणित के शिक्षक अब मुखिया बन गए हैं. खान सर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. ऐसे में खान सर की ओर से प्रचार के बाद प्रत्याशी को मिली जीत से उनकी जबरदस्त चर्चा हो रही है. बता दें कि वैशाली के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की सलहा पंचायत से विपिन सर नाम से मशहूर यूट्यूबर चुनाव मैदान में थे. उनके प्रचार के लिए ही कुछ दिन पहले खान सर आए थे. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. आठवें चरण की मतगणना के बाद आज शुक्रवार को परिणाम आया तो पता चला कि उन्होंने जिसके लिए प्रचार किया था वह 100 से अधिक वोटों से जीत गया है. प्रचार के दौरान खान सर ने कहा था, “1000 नहीं 5000 लीजिए और वोट भी नहीं दीजिए. खस्सी (बकरा) पांच हजार में बिकता है, आदमी एक हजार में कैसे बिक जा रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, की लड़ाई लड़िए आप लोग. हम ह...

खुद को कुँवारा कहने वाले सलमान की असल में दुबई में है पत्नी और 17 साल की बेटी, खुद तोड़ी चुप्पी

Image
बॉलीवुड के सुपरस्टार और लोगों के दिलों पे राज करने वाले सलमान खान सुर्खियां में बने ही रहते हैं। कभी अपनी सुपरहिट फिल्मों , तो कभी अपनी निजी जिंदगी के वजह से अख़बार के पहले पन्ने पे कब्जा किए रहते हैं । सलमान 55 की उम्र में कुंवारे हैं जिसके वजह से फैंस काफी सोच विचार में रहते हैं कि आखिर सलमान शादी क्यूं नहीं कर रहे, इसे लेकर उनके फैंस विश्लेषण करते भी नजर आते हैं । चलिए आपको बताते हैं सलमान की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा दरअसल हाल फिलहाल हुए खुलासे में दावा किया जा रहा है कि सलमान की शादी हो चुकी है , जिनसे उनकी शादी हुई है दुबई में रहती है। सलमान की 17 साल की बेटी भी है । इस दावे के बाद हर तरफ खलबली मची हुई है। सब इस खबर की हकीकत जानना चाहते हैं । गौरतलब है कि सलमान के छोटे भाई अरबाज खान अपने टॉक शो का दूसरा शो पेश करने जा रहे हैं । इस नए सीजन भी यह शो काफी पॉपुलर हो रहा है । अरबाज यह शो अपने सुपरस्टार भाई सलमान खान के साथ करने जा रहे हैं। इस शो में अरबाज लोगों के ट्वीट अपने गेस्ट्स के सामने सुनाते हैं और ट्वीट्स के जवाब भी गेस्ट्स को ही देने होते हैं। इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट क...

सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस ने फूंका अल्पसंख्यक मंत्री का पुतला

Image
 सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस ने फूंका अल्पसंख्यक मंत्री का पुतला जुमलेबाजी छोड़ जिले के विकास पर ध्यान दें प्रभारी मंत्री : शम्स शाहनवाज  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं में भारी अनियमितता, जिला के सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और मदरसा शिक्षकों को 28 माह से वेतन नहीं दिए जाने से नाराज सीतामढ़ी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में स्थानीय मेहसौल चौक पर अल्पसंख्यक मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री मो.जमा खान का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सह सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि नीतीश सरकार की कुव्यवस्था और जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, अफसरशाही बेलगाम है। लेकिन व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाए सत्तारूढ़ दल के मंत्री और नेता प्रदेश की बर्बादी का जश्न मना रहे हैं।  शम्स ने कहा कि 609 कोटि के मदरसा के शिक्षकों को 28 माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे अधिकांश शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। अल्पसंख्यक मंत्री का आश्वासन भी जुमला साबित हुआ है। सीता...

सीतामढ़ी में शादी समारोह में जा रही बस 20 फ़ीट गढ्ढ़े में गिरी

Image
 इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 पर एक बस का टायर ब्लास्ट होने से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई है। हादसे के वक्त बस में 30 से 40 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक बस संख्या BR06P3779 सोनबरसा से पुनौरा धाम आ रही थी। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने पुनौरा धाम आ रहे थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अचानक टायर ब्लास्ट का तेज आवाज हुआ और बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित है। घटना की सूच callना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य में लग गई है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। आधा दर्जन लोगों को हल्की चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक मौके से ड्राइवर और खल्लासी फरार हो गए है।

सीतामढ़ी में प्रशासन की कार्रवाई, शराब बरामद होने पर घर सील

Image
 बिहार में शराबबंदी को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की ओर से जारी फरमान के बाद शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीतामढ़ी जिले में भी लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार की शाम डुमरा थाना क्षेत्र के बंचौरी गांव में अंचलाधिकारी चंद्रजीत प्रकाश और थानाध्यक्ष जन्मेजय ने एक शराब कारोबारी के घर को सील कर दिया। स्थानीय निवासी शशि साह को बीते 24 अक्टूबर को पुलिस ने उसके घर से बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया था। शराब बरामदगी को लेकर शशि को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इधर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश के बाद शुक्रवार को उसके घर को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहली बार शराब मिलने पर किसी शराब कारोबारी के घर को 15 दिनों के भीतर सील किया गया है। आपको बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम एक्शन मोड में है. सीतामढ़ी पुलिस द्वारा भी लगातार शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को शराब कारोबारी के घर को सील कर दिया गया।

बिहार के मधुबनी में चैंबर में घुसकर जज पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्तौल, अजीबोगरीब फैसला दे चर्चा में थे एडीजे

Image
 बिहार के मधुबनी में चैंबर में घुसकर जज पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्तौल, अजीबोगरीब फैसला दे चर्चा में थे एडीजे जिला न्यायाधीश (एडीजे) अविनाश कुमार के चैंबर में घुसकर घोघरडीहा के थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने पिस्तौल तान दी। थानाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए एडीजे से मारपीट भी की। इससे हड़कंप मच गया। डीएसपी ने थानाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है।  (मधुबनी),झंझारपुर अनुमंडल कोर्ट परिसर में गुरुवार को अजीबीगरीब घटना घटी। घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने अपने सहयोगी पुलिस अधिकारी एसआई अभिमन्यु कुमार शर्मा के साथ एडीजे प्रथम अविनाश कुमार के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान थानाध्यक्ष ने एडीजे पर पिस्तौल तान ली और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। कार्यालय में मारपीट की भनक लगते ही अनुमंडल कोर्ट के कर्मी व कई अधिवक्ता वहां जुट गए और बीचबचाव कर एडीजे को हमलावर पुलिस अधिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद आक्रोशित कर्मियों व अधिवक्ताओं ने दोनों पुलिस अधिकारियों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि एडीजे पिछले दिनों ...

जीतन राम मांझी की बहू ने अब तेजस्वी को रगड़ा, कहा – “लबरी बहन के लबर भाई”, जहरीला दारू मत बेचवाइए, उनको रोकिए

Image
 पटना : बिहार की राजनीति में नई नई इंट्री करनेवाली जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी अक्सर अपने विवादित ट्विट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब तक  लालू की बेटी रागिनी पर निशाना साधती रही दीपा संतोष मांझी ने इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को लबरी बहन का लबर भाई बताते हुए शराबबंदी को लेकर बार बार की जा रही आलोचना को लेकर आड़े हाथ लिया है। लबरी बहन के लबर भाई .@YADAVTEJASHWI जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखतें हैं ताकि कीड़ा ना लगे,अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा? वईसेही दारू बंद है,अब आपका लोग ज़हरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे ना करेगा? आप भी जागरूकता फैलाईए,सिर्फ़ आरोप मत लगाईए — Deepa Santosh Manjhi (@dipamanjhi) November 18, 2021 दीपा ने शराबबंदी की तुलना सल्फास की गोली से की है, उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए लिखा है कि “लबरी बहन के लबर भाई .@yadavtejashwi जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखतें हैं ताकि कीड़ा ना लगे,अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा? वईसेही ...

जीजा की जीत पर सड़क पर ही डांस कर रहा था युवक, ट्रक से कुचलकर मौत

Image
 चायत चुनाव में जीजा की जीत पर जश्न मना रहे साले के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। घटना फुलवारीशरीफ प्रखंड के पास की है। बुधवार को पंचायत चुनाव के 7वें चरण के परिणाम में रामपुर फरीदपुर से मुखिया पद पर नीरज कुमार की जीत हुई। जीत के जश्न में नीरज कुमार का साला सतीश कुमार (25) फरीदपुर गांव में रोड पर ही डीजे बजाकर डांस करने लगा। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को आक्रोशित लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। आक्रोशित लोगों ने नौबतपुर-शिवाला मुख्य मार्ग जाम कर दिया। उनका कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान करे।   घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। जानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों से बातचीत की जा रही है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच से निकल रहे सड़क के बावजूद ड्राइवर यहां काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो...

ब्रेकिंग: सीतामढ़ी के प्रतिष्ठित दुकान कृष्णा स्वीट पर अपराधियो ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

Image
सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके मेहसौल चौक में तीन हथियारबंद अपराधी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक मेहसौल चौक से सटे प्रसिद्ध कृष्णा स्वीट नामक मिठाई की दुकान पर तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद तीनों बदमाश मदनी मुसाफिरखाना गली की ओर भागे जहां निलंबित थाना प्रभारी मोसीर अली के ऊपर फायरिंग की और उसी गली में एक टेलर मास्टर के ऊपर भी फायरिंग की घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ रामा कांत उपाध्याय, नगर थानाध्यक्ष विकास राय, एससी-एसटी थानाध्यक्ष नवल किशोर पासवान, मेहसौल ओपी प्रभारी समेत भारी पुलिस बल पहुंचे. घटनास्थल पर एसडीपीओ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. शहर में दिनदहाड़े हुई इस तरह की वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए. सूत्रों के मुताबिक तीन युवकों में से एक का नाम तुसार है जो पूर्व में भी एक फायरिंग की घटना में आरोपित है. सीतामढ़ी के पुलिस कप्तान लगातार सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के द...

मधुबनी में पत्रकार एवं RTI एक्टिविस्ट की हत्या के मामले में एक महिला सहित 6 युवक गिरफ्ता

Image
 मधुबनी: बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा हत्या मामले मे बेनीपट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने इस मामले में  एक महिला सहित छह युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बेनीपट्टी मुख्य बाजार स्थित डॉ. लोहिया चौक निवासी अपहृत बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है.अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद अपहर्ताओं ने अविनाश की हत्या कर शव को जलाकर उड़ेन गांव के निकट सड़क के किनारे फेंक दिया था, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया.  जानिए क्या है मामला  नौ नवंबर को अपहर्ताओं ने नीपट्टी निवासी बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश का अपहरण किया था. जिसके बाद काफी ज्यादा खोज के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था. जिसके बाद उसके भाई ने बेनीपट्टी थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पुलिस ने शुक्रवार की रात अपहृत युवक अविनाश का शव बेनीपट्टी -पुपरी स्टेट हाईवे के उड़ेन गांव के निकट सड़क के किनारे से बरामद कर लिया. अपहर्ताओं ने अविनाश की हत्या कर शव को जलाकर सड़क के किनारे फेंक दिया था. अपहर्ता शव को जला कर साक्ष्य मिटाना चाहते थे. हालांक...

आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर बसवरिया में स्थानीय बच्चों के साथ पूर्व सैनिक लोग महाजुदे थे

Image
 आज बाल दिवस के शुभ अवसर पर बसवरिया में स्थानीय बच्चों के साथ पूर्व सैनिक अनिल कुमार एवं शिक्षक मुकेश रजक ने बाल दिवस मनाया बच्चों ने बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान का समर्थन करते हुए नशा मुक्त बिहार बनाने के संकल्प को दोहराया और सरकार के फैसले को सही बताते हुए आम जनता एवं पुलिस प्रशासन को इस में सहयोग करने का अपील किया साथ ही अपने अभिभावक एवं आस- पड़ोस के लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया! जिसमें रौनक, रितिक, दीपक, तेजस्वी, अमर, श्वेता कुमारी, संध्या, सुरुचि, अंजलि,सत्यम, अनु, मीनाक्षी,सुजाली, मुस्कान, रिचा, माही कुमारी, समेत स्थानीय दर्जनों बच्चे शामिल थे! पूर्व सैनिक अनिल कुमार द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट भेंट कर बाल दिवस की बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, शिक्षक मुकेश रजक ने बच्चों को बौद्धिक ज्ञान के बारे में बताते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सलाह दिया गया!

सीतामढ़ी में दवा व्यवसाई के पुत्र का अपहरण, चाचा को व्हाट्सएप पर आया मैसेज

Image
  सीतामढ़ी में दवा व्यवसाई के पुत्र का अपहरण हो जाने से परिवार में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है की 22 वर्षीय युवक विशाल कुमार छठ पूजा के संध्या घाट की रात घर से दोस्तों के संग घूमने निकला था जो अब तक नहीं लौटा। विशाल के पिता का गौशाला चौक पर दवा का दुकान है। इस संबंध में लापता युवक विशाल के पिता विजय कुमार ने पुनौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि 11 नवंबर की रात 2:00 बजे से उनका पुत्र गायब है। काफी खोजबीन के बाद भी उनके पुत्र का कुछ पता नहीं चला। घटना के रोज दिन में विशाल के चाचा प्रेम कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से विशाल के नंबर से ही एक मैसेज आया जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। मैसेज में “आपका लड़का अपहरण हो गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है” लिखा हुआ था। इस मामले में पुनौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल के दोस्तों को हिरासत में लिया था। काफी पूछताछ के बावजूद विशाल का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। विशाल के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस पर रखा गया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

Image
 *अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया* लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बिहार समाज अबु धाबी ने हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम से मनाया।देश से दूर रह रहे बिहार,झारखण्ड और उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिले के सभी लोग अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहते है।अबु धाबी मे रह रहे बिहारवासीयों ने शाम को भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया।सभी माताओं द्वारा सूर्यदेव को अर्ध्य देने के साथ ही महापर्व छठ पूजा को सम्पन्न किया।कुमार दिवाकर प्रसाद ने कहा महापर्व छठ पूजा चार दिन तक होता है परंपरागत सभी विधि स्वरूप पूजा सम्पन्न हुआ।बिहार समाज अबु धाबी के सभी सदस्य ने छठ पूजा हर साल की तरह इस साल भी धूम धाम से मनाया और कहा कि हमे बहुत खुशी होती है जो अपने घर से दूर रहते हुवे भी छठ पूजा को उसी तरह मनाते है।विदेश मे रहते हुवे भी हम सभी तरह के त्योहार को मनाते है जिससे हमारी पहचान है।

नहाय-खाय और खरना के बाद अब आज चौथा दिन कल साम के बाद आज सुबह के अर्घ्य की तैयारी है

Image
 पटनाःलोक आस्था के कई रंगों से सजा छठ पर्व अपने पूरे शबाब पर है. नहाय-खाय और खरना के बाद अब कल तीसरा दिन और आज चौथा दिन कल साम के बाद आज सुबह के अर्घ्य की तैयारी है. अस्ताचल गामी सूर्य जब पूरब दिशा में अपने लोक की ओर जा रहे होंगे तो व्रती महिलाएं और पुरुष उन्हें कमर तक जल में खड़े होकर प्रणाम करेंगे. हाथ में सूप, खुले बाल, लाल-पीली साड़ी और मांग से नाक तक सजा सुहाग का सुंदर प्रतीक सिंदूर. नाक तक सजा सिंदूर माथे पर नाक तक सजा सिंदूर, ये एक ऐसी निशानी है जिसे दूर से देखकर ही बताया जा सकता है कि महिला ने छठ व्रत किया है. लेकिन, सवाल ये है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा छठ पर्व पर नाक तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा क्यों है.  पढिए ये आदिवासी लोककथा इस सवाल का जवाब एक आदिवासी लोककथा में मिलता है. यह कथा कई गांवों और गांव वालों के बीच अलग-अलग तरह से प्रचलित है और कई तरह के वर्जन भी मिल जाएंगे. कहानी के मूल में सिंदूर लगाने की परंपरा की शुरुआत की बात है, लेकिन यही शुरुआत छठ पर लंबे सिंदूर की एक वजह बनती है. पहले यही जान लेते हैं कि सिंदूर लगाने की शुरुआत कैसे हुई.  वीरवान और धीरमती...

छठ महापर्व :आज डूबते सूरज को दिय गया अरक

Image
 यह तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहांआज छठ पर्व का तीसरा दिन था जिसमें डूबते हुए सूरज का अरक दिया   बिहार में छठ का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाता है, ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ महापर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस त्योहार में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं और छठी मइया और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से छठी मइया भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करती है।अर्घ्य देने के साथ भगवान से परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का व्रत संपन्न हो जाएगा। मंगलवार को खरना की रस्म पूरी करने के बाद महिलाओं का निर्जला व्रत शुरू हो गया था जिसके बाद बुधवार को तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। दोपहर से ही घाटों पर छठ व्रतियां और उनके परिवार के सदस्या घाटों का रुख करने लगे थे।आपको बता दें, शाम में अर्घ्य गंगा जल से दिया जाता है। जबकि उदयगामी सूर्य को अर्घ्य कच्चे दूध से देना चाहिए। आचार्य राजनाथ झा के अनुसार, भारतीय सनातन धर्म में ...

Chhath Puja 2021: आज दिया जाएगा डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य, जानें महापर्व छठ पूजा की विधि और महत्वChhath Puja 2021: आज यानि बुधवार को महापर्व छठ का तीसरा दिन है। इस दिन भगवान सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पावन पर्व 8 नवंबर से शुरू हुआ था। सोमवार को नहाय खाय और मंगलवार को खरना मनाया गया। अब बुधवार को डूबते और गुरुवार उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बता दें कि छठ पर्व पूरी तरह प्रकृति को समर्पित है और इसमें सूर्य और छठी मईया की उपासना का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक छत व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की आयु लंबी और स्वास्थ्य के लिए भी छठ पूजा किया जाता है। छठ का व्रत महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इसमें 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है। छठ पूजा मुख्य तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है। हालांकि बिहारी और पूर्वांचली लोगों की जनसंख्या अधिक होने के कारण अब दिल्ली,मुंबई और बंगाल में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए राज्य सरकारें खास व्यवस्था भी करती है। जैसे नदी और घाटों की साफ सफाई और अन्य तैयारियां। छठ पूजा छठ के दिन सुबह स्नान कर के साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें और व्रत संकल्प लें. छठ का व्रत निर्जला रखा जाता है।सूर्यास्त के बाद दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर और सभी में प्रसाद वितरण करने के बाद व्रत खोला जाता है। सूर्य को अर्घ्य देते समय सभी प्रसाद सूप में रखें और सूप में ही दीपक जलाएं। अब जल में खड़े होकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें। छठी मईया और सूर्य देवता से परिवार की सुख समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करें। छठ पूजा सामग्री पानी वाला हरा नारियल, सूप, अदरक-हल्दी का पौधा, नींबू, शरीफा, शकरकंदी, पत्ते लगे गन्ने, नाशपाती, केला, ठेकुआ, चावल आटे का लड्डू, कुमकुम, चंदन, सुथनी, पान, सुपारी, शहद, अगरबत्ती, धूप बत्ती, दीपक, दीया, तेल, कपूर, बांस की दो बड़ी टोकरी, नए वस्त्र साड़ी या सूट, साफ धोती या लाल कपड़ा, जल वाला लोटा, दूध, मूली, गेंहू , चावल , सुथनी, अरता के पत्‍ता, सुपारी, पान का पत्ता, मिट्टी या पीतल का कलश, ठेकुआ।

Image
 Chhath Puja 2021: आज यानि बुधवार को महापर्व छठ का तीसरा दिन है। इस दिन भगवान सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल ये पावन पर्व 8 नवंबर से शुरू हुआ था। सोमवार को नहाय खाय और मंगलवार को खरना मनाया गया। अब बुधवार को डूबते और गुरुवार उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। बता दें कि छठ पर्व पूरी तरह प्रकृति को समर्पित है और इसमें सूर्य और छठी मईया की उपासना का खास महत्व है। मान्यता के मुताबिक छत व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान की आयु लंबी और स्वास्थ्य के लिए भी छठ पूजा किया जाता है। छठ का व्रत महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इसमें 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है।  छठ पूजा मुख्य तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाता है। हालांकि बिहारी और पूर्वांचली लोगों की जनसंख्या अधिक होने के कारण अब दिल्ली,मुंबई और बंगाल में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए राज्य सरकारें खास व्यवस्था भी करती है। जैसे नदी और घाटों की साफ सफाई और अन्य तैयारियां।  छठ पूजा छ...

नाक तक लंबा सिंदूर क्यों लगाती हैं छठ व्रती महिलाएं, ये वजह नहीं जानते होंगे आप

Image
 पटनाःलोक आस्था के कई रंगों से सजा छठ पर्व अपने पूरे शबाब पर है. नहाय-खाय और खरना के बाद अब तीसरे दिन शाम के अर्घ्य की तैयारी है. अस्ताचल गामी सूर्य जब पश्चिम दिशा में अपने लोक की ओर जा रहे होंगे तो व्रती महिलाएं और पुरुष उन्हें कमर तक जल में खड़े होकर प्रणाम करेंगे. हाथ में सूप, खुले बाल, लाल-पीली साड़ी और मांग से नाक तक सजा सुहाग का सुंदर प्रतीक सिंदूर. नाक तक सजा सिंदूर माथे पर नाक तक सजा सिंदूर, ये एक ऐसी निशानी है जिसे दूर से देखकर ही बताया जा सकता है कि महिला ने छठ व्रत किया है. लेकिन, सवाल ये है कि सामान्य दिनों की अपेक्षा छठ पर्व पर नाक तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा क्यों है.  पढिए ये आदिवासी लोककथा इस सवाल का जवाब एक आदिवासी लोककथा में मिलता है. यह कथा कई गांवों और गांव वालों के बीच अलग-अलग तरह से प्रचलित है और कई तरह के वर्जन भी मिल जाएंगे. कहानी के मूल में सिंदूर लगाने की परंपरा की शुरुआत की बात है, लेकिन यही शुरुआत छठ पर लंबे सिंदूर की एक वजह बनती है. पहले यही जान लेते हैं कि सिंदूर लगाने की शुरुआत कैसे हुई.  वीरवान और धीरमती की कहानी कहानी में है कि जंगल में...

छठ पूजा के दूसरे दिन होता है खरना, जानें इसका महत्त्व

Image
 छठ का त्योहार चार दिन का होता है. आज दूसरा दिन है. आज खरना के साथ निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा. खरना कार्तिक शुक्ल की पंचमी को मनाया जाता है. खरना का मतलब होता है शुद्धिकरण. इसे लोहंडा भी कहा जाता है. खरना के दिन छठ पूजा का विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद अगले 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है. छठ पर्व विशेष रूप से छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना का पर्व होता है. छठ पर्व बहुत कठिन माना जाता है और इसे बहुत सावधानी से किया जाता है. कहा जाता है कि जो भी व्रती छठ के नियमों का पालन करती हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खरना की विधिइस दिन महिलाएं और छठ व्रती सुबह स्नान करके साफ सुथरे वस्त्र धारण करती हैं और नाक से माथे के मांग तक सिंदूर लगाती हैं. खरना के दिन व्रती दिन भर व्रत रखती हैं और शाम के समय लकड़ी के चूल्हे पर साठी के चावल और गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार करती हैं. फिर सूर्य भगवान की पूजा करने के बाद व्रती महिलाएं इस प्रसाद को ग्रहण करती हैं. उनके खाने के बाद ये प्रसाद घर के बाकी सदस्यों में बांटा जाता है. इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद...