Posts

Showing posts from August, 2022

सीतामढ़ी में एडमिशन के लिए बुलाकर संचालक ने किया दुष्कर्म

Image
 सीतामढ़ी में एक इंस्टीच्यूट संचालक ने दो सगी बहनों को नशीली पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दोनों बहन कोचिंग में एडमिशन के लिए आई थी। मंगलवार की शाम दोनों बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता की मां ने नगर थाना सीतामढ़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मधुबनी जिले के सकटी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार मिश्रा के बेटे प्रभास मिश्रा को आरोपी बनाया गया है। शरद इंस्टीच्यूट आंफ टेक्नोलॉजी कोल्हापुर महाराष्ट्र का ऑफिस सीतामढ़ी शहर के शिप्रा गार्डन स्थित एक मकान में किराए पर खोल रखा है। यहां पॉलिटेक्निक की भी पढ़ाई होती है। दोनों पीड़िता बहन मंगलवार को यहां एडमिशन के लिए आई थी। 3 सितंबर को नामांकन होना था। इस दौरान 29 अगस्त को दोनो बहनों की मां के मोबाइल पर ऑफिस के संचालक प्रभास का फोन आया था। मंगलवार की सुबह 9.30 बजे दोनों को बुलाया था। यहां तक कहा गया कि नामांकन के संबंध में कुछ बात करनी है। पीड़िता की मां ने बताया की दोनों बहन 11बजे दिन में घर से संस्था जाने के लिए निकल गई। दोपहर 2 बजे तक घर नहीं लौटी। प्रभास के मोबाइल पर फोन लग...

सीतामढ़ी में नवविवाहित की हत्या! तीन महीने पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार

Image
  सीतामढ़ी जिले में एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लोहदी गांव की है. मृतक महिला की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव निवासी राम सकल सिंह की पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है। मधु की शादी 3 महीने पहले डुमरा थाना क्षेत्र के लोहदी गांव निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र राहुल कुमार से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मधु कुमारी ने शनिवार को दिन में 10 बजे करीब अपने मायके वालों से बात की थी। कुशल क्षेम पूछने पर उसने सब ठीक-ठाक बताया था। मृतक मधु कुमारी की मां ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस ने आरोपित पति राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही, मधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

सीतामढ़ी में दारोगा की गिरफ्तारी का वारंट जारी, सरकारी नम्बर से रंगदारी मांगने का आरोप

Image
  सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के तत्कालीन थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया है। रंगदारी के एक मामले में दारोगा अशोक कुमार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मेजरगंज के निवासी प्रभात कुमार से मेजरगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार द्वारा अपने सरकारी मोबाइल नंबर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, एसीजेएम-1 की कोर्ट ने दारोगा अशोक कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दारोगा अशोक कुमार का गिरफ्तारी वारंट सीतामढ़ी एसपी को भेजा गया है, जिसमें दारोगा अशोक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस दरोगा को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने 10 अगस्त को वारंट जारी किया है, वह फिलहाल डुमरा थाने में पदस्थापित है। डुमरा थाना सीतामढ़ी न्यायालय और एसपी कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित है। बता दें कि मेजरगंज निवासी प्रभात कुमार ने सीतामढ़ी न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था जिसके तहत धारा 385 यानी रंगदारी में कोर्ट में संज्ञान लेते हुए हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

सीतामढ़ी जंक्शन पर कैंटीन हथियाने को लेकर हुई अरुण सिंह की हत्या! पुलिस ने महिला समेत 3 को पकड़ा

Image
 सीतामढ़ी जंक्शन पर बीते 16-17 अगस्त को कोई कैंटीन संचालक अरुण कुमार सिंह की हत्या के मामले में रेल पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस सभी को लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपितों ने मिलकर अरुण कुमार सिंह से कैंटीन को हथियाने की साजिश रची थी। हालांकि रेलवे पुलिस इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जंक्शन पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को पुलिस वालों ने तस्वीर लेने से मना कर दिया रेल पुलिस आनन-फानन में सभी लोगों को लेकर मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हो गई। मृतक के परिजनों को भी मुजफ्फरपुर बुलाया है। पुलिस ने अब तक तीनों गिरफ्तार लोगों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की इतना बताया गया है कि हिरासत में पूछताछ के लिए एक महिला और दो पुरुष को पकड़ा गया है। आपको बता दें कि बीते 17 अगस्त की सुबह जंक्शन पर बने कैंटीन के फर्श पर अरुण कुमार सिंह की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन पर चाकू से गोदकर कैंटीन संचालक अरुण सिंह की हत्या की गई थी।

सीतामढ़ी जंक्शन पर मर्डर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

Image
 सीतामढ़ी जंक्शन पर सुबह सवेरे मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन पर हुई इस वारदात से आरपीएफ व जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। स्टेशन पर रेलवे कैंटीन के संचालक अरुण कुमार सिंह की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। अरुण कुमार सिंह शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के धनकौल गांव के रहने वाले थे। करीब 7 साल से सीतामढ़ी जंक्शन पर कैटरिंग के व्यवसाय से जुड़े थे। बताया गया कि मंगलवार रात रोजाना की तरह अपनी कैंटीन के अंदर सो रहे थे। कैंटीन के अंदर कुछ अन्य स्टाफ भी सो रहे थे। एसआई आमोद कुमार के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति ने मास्क लगाकर भागते हुए दो लड़कों को देखा है। आरपीएफ फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से हत्यारों के पहचान में जुटी है।

हर घर तिरंगा,अभियान का हुआ जोरदार असर, देशवासियों ने खरीदे 500 करोड़ के झंडे

Image
 देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े आयोजनों ने इकॉनमी को काफी फायदा पहुंचाया. खासकर इस मौके के लिए शुरू किये गए पीएम नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी मदद मिली है. व्यापारी संगठन कैट के मुताबिक वोकल फॉर लोकल (Vocal for local) और आत्मनिर्भर भारत की सरकार की मुहिम को इन आयोजनों ने नई पहचान दिलाई है. जिसका असर यूं हुआ कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश में 500 करोड़ रुपये के तिरंगा खरीदे गए. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से 500 करोड़ का कारोबार देश में हुआ है. पिछले 20 दिनों में देश में 30 करोड़ तिरंगा झंडा तैयार किए गए. जिससे 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला. हर घर तिरंगा सहित अन्य तिरंगा यात्रा के चलते 500 करोड़ के तिरंगा झंडा खरीदे गए हैं. तिरंगा झंडा निर्माण और बिक्री का यह नया रिकॉर्ड देश में बना है. पिछले कई साल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज की सालाना बिक्री करीब 150-200 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहती थी. लेकिन इस बार तिरंगा आयोजन ने झंडे की बिक्री कई गुना बढ़ा दी. फ्लैग कोड में बदलाव बड़ी वज...

सीतामढ़ी में पकड़ी गई पाकिस्तानी छात्रा का खुल गया राज… प्रेमी से मिलने के लिए लांघी सरहदें

Image
 सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ में भारत-नेपाल सीमा से 8 अगस्त को पकड़ी गई पाकिस्तानी युवती का राज खुल गया है। प्रेम में पागल युवती ने अपने देश को छोड़कर भारत में रहने वाले प्रेमी से मिलने के लिए सरहदें पार कर दी, लेकिन कानून जज़्बात की भाषा कहां समझता है, कानून की नजर में उसने गुनाह किया और उसे जेल हो गई है। एसपी हर किशोर राय के मुताबिक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा बॉर्डर पर पैदल भारत में प्रवेश कर रही युवती को पकड़ा गया। शक के आधार पर एसएसबी ने पूछताछ करते हुए आईडी कार्ड दिखाने को कहा। लड़की ने फर्जी आधार कार्ड दिखाया। इसके बाद एसएसपी चौकन्ना हुई और कड़ाई से पूछताछ करने लगी जिसके बाद उसने अपने पाकिस्तानी होने की बात बताई। गिरफ्तार युवती खादिजा नूर पाकिस्तान के फैसलाबाद स्थित मदीना टाउन सिटी की रहने वाली है। उसके साथ एक अन्य युवक पकड़ा गया जिसका नाम जीवन कुमार साह है और वह नेपाल के सिरहा जिले का रहने वाला है। इसी के साथ एक अन्य व्यक्ति जिस से फोन पर बात हो रही थी उसे पांच से ही गिरफ्तार किया गया। तीसरा व्यक्ति सैयद महमूद हैदराबाद (भारत) का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक खादिजा ...

सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया के तहखाने से मिली लड़कियां, पांच बिचौलिये धराये

Image
 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम की सूचना पर सीतामढ़ी पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार की शाम शहर से सटे रेड लाइट एरिया बोहा टोला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान देह व्यापार के चंगुल में फंसी छह किशोरियों को मुक्त कराया गया। पांच बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन महिलाएं शामिल है। देह व्यापार के धंधेबाज के अड्डे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। शाम करीब 3 बजे के बाद अचानक पुलिस व एनजीओ की रेड लाइट एरिया में पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। घरों से महिलाएं, पुरुष व लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। एनसीपीआर एवं बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ की सूचना के मुताबिक बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में लाई गई लड़कियों को बरामद करने में सफलता मिली है। इसकी सूचना के बाद ही डीएम व एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। प्रशिक्षु डीएसपी सोनम कुमारी व बेलसंड एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने छापेमारी कर इन लड़कियों को मुक्त कराने के साथ ही बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट के रूप में डुमरा सीओ चंद...