Posts

Showing posts from January, 2022

ग्राहकों को 28 नहीं 30 दिन की वैलेडिटी वाला प्लान दें टेलिकॉम कंपनियां, ट्राई ने दिया आदेश

Image
  प्रीपेड सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने गुरुवार को आदेश जारी किया है कि टेलिकॉम ऑपरेटर ग्राहकों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराएं. बता दें, अभी तक टेलिकॉम ऑपरेटर जो प्लान देते हैं, उनकी वैधता 28 दिन होती है. ट्राई  की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी टेलिकॉम सेवा प्रदाता को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो (कॉल और डेटा) वाउचर रखना होगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी. टेलिकॉम कंपनियों को इस आदेश के जारी होने के 60 दिन के अंदर इस पर जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.  दरअसल, ग्राहकों की शिकायत है कि टेलिकॉम कंपनियां एक महीने के रिचार्ज के नाम पर 30 की जगह 28 दिनों की वैधता देती हैं. जिसकी वजह से साल में 24 दिन के करीब बचत कर लेती हैं, इसकी वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 महीने का रिचार्ज कराना पड़ता है. वहीं, दो महीने के प्लान में 54 या 56 दिन और तीन महीने के रिचार्ज में 84 दिन की ही वैलेडिटी मिलती है. जिसके बाद ट्राई ने यह फैसला दिया ...

Bihar / दरभंगा विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ एमएसयू का भूख हड़ताल कल से होगा शुरू

Image
  विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ एमएसयू का भूख हड़ताल कल से होगा शुरू प्रेस वार्ता कर दिया जानकारी किया गया कार्यकरणी का विस्तार मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई की बैठक विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता सह विश्वविद्यालय कार्यकरणी का पुनर्गठन किया गया जिसमे विश्वविद्यालय के आगामी कार्य योजना पर चर्चा और संगठन विस्तार का कार्य संपन्न किया गया संगठन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन लगातार विश्वविद्यालय में संघर्षरत है। हमारा लक्ष्य है, की विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय में टीम मजबूत किया जाए और आगामी दिनों में विश्वविद्यालय में बड़ी आंदोलन का आगाज किया जाए इस नयी टीम से हमलोगो को काफी उम्मीद हैं एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना दिवाकर मिश्रा अभिषेक कुमार झा ने कहा कल से विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा पार्ट 3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर एमएसयू भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया था की कोरोना के कारण सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा...