Posts

Showing posts from September, 2021

सीतामढ़ी में जितिया पर्व से जोड़कर एक अफवाह तेजी से फैल रहा है.

Image
 सीतामढ़ी में फैली अफवाह, लोग धरल्ले से खरीद रहे Parle-G, जानिए सच्चाई सीतामढ़ी में जितिया पर्व से जोड़कर एक अफवाह तेजी से फैल रहा है. लोग एक दूसरे से अफवाह बांट रहे हैं कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पारले जी खाना है अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है.मिल रही जानकारी के मुताबिक पूरे जिले भर में यह अफवाह तेजी से फैल रही है. इस अफवाह के कारण दुकानों पर पारले – जी बिस्किट गायब हो चुका है. लोग आनन-फानन में बिस्किट खरीदे जा रहे हैं.स्थानीय संवाददाताओं के मुताबिक बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह फैल चुका है. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है.हालांकि यह अफवाह कब और कहां से फैली, यह अब तक पता नहीं चल सका है. इस अफवाह के कारण पारले कंपनी को मुनाफा हुआ है. मार्केट में पड़ा आधा स्टॉक एक दिन में खत्म हो चुका है. इस संबंध में कंपनी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया.

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एलके कॉलेज, सीतामढी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।।

Image
 गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एलके कॉलेज, सीतामढी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।। इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर प्राचार्य, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया सब ने मिलकर गांधी चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई की कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार सिन्हा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो० ललन कुमार राय ने किया। उक्त अवसर पर गांधी चौक पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने सभी को स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता हेतु शपथ दिलाई जिसमें सभी ने हाथ उठाकर अपने परिवार, समाज, आसपास को स्वच्छ रखते हुए दूसरे को भी स्वच्छता की सीख देने का संकल्प लिया। प्रो0 सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है और ईश्वर भक्ति के बराबर है। गांधी जी के आश्रम में जो कोई रहने आता था उसे आश्रम की सफाई का काम करना होता था जिस में शौच का वैज्ञानिक ढंग से निस्ता...

सीतामढ़ी पंचायत चुनाव (द्वितीय चरण) मतदान प्रतिशत (सुबह 12 बजे तक)

Image
 सीतामढ़ी पंचायत चुनाव (द्वितीय चरण) मतदान प्रतिशत (सुबह 12 बजे तक) 1. नानपुर प्रखंड पंचायत राम नगर वार्ड नंबर 7  55 प्रतिशत सीतामढ़ी में हो रहे पंचायत चुनाव की सभी गतिविधियों का अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे द वॉइस ऑफ बिहार न्यूज़ के साथ.

सीतामढ़ी। चरौत व नानपुर में शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है दूसरे चरण के चुनाव, एसपी कर रहे हैं लगातार बूथों का निरीक्षण

Image
सीतामढ़ी। चरौत व नानपुर में शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है दूसरे चरण के चुनाव, एसपी कर रहे हैं लगातार बूथों का निरीक्षण सुरसंड से दर्जनों मतदान कर्मी व पुलिस जवान चरौत व नानपुर में करा रहे हैं दूसरे चरण के चुनाव सीतामढ़ी जिले के सुरसंड क्षेत्र से दर्जनों मतदान कर्मी और पुलिस जवानों को नानपुर और चरौत में भेजकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करा रहे हैं जो बिल्कुल आप तस्वीर में देख रहे हैं। यह नजारा बुधवार की है जहां आप देख सकते हैं और लगातार अलग-अलग बुथो का एसपी हर किशोर राय व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। उत्साह के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

भारत बन्द के समर्थन सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी

Image
 भारत बन्द के समर्थन सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी कृषि विरोधी तीन काले कानूनों को अविलंब रद्द करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने और बिजली बिल कानून 2020 वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर को आहूत भारत बन्द के समर्थन में सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी किसान विरोधी नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, कृषि विरोधी कानून वापस लो का नारा लगा रहे थे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार खेती-किसानी को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस लेना होगा।  विरोध-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, अफ़रोज़ आलम, वैदेही शरण यादव, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, मक़सूद आलम, मो. अब्दुल्लाह, उपेंद्र शर्मा, सरयुग साह, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, निज़ामुद्दीन अंसारी, राहुल सिंह, अरुण कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, मेराज अंसारी, सोनू कुमार, मो.अली राईन आदि...

सीतामढ़ी : रीगा मे दिनदहाड़े एक 18 वर्षी युवक की बेरहमी तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दिया जाता है

Image
 क्यों हुई थी इस अनमोल की हत्या। सीतामढ़ी : रीगा मे दिनदहाड़े एक 18 वर्षी युवक की बेरहमी तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दिया जाता है और, मृत युवक की पहचान रीगा स्टेशन टोला निवासी अजय भारती के 18 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में बताया गया है अनमोल की हत्या आरोपी ने उस वक्त किया जब वह अपने चाचा संजय पासवान के पुत्र प्रियांशु कुमार के साथ रीगा कुशमारी सड़क में घूमने जा रहा थातभी  बताया जाता है कि कुछ युवकों ने उसे पार्टी देने के लिए बुलाता है और  कुशमारी रोड में वहा पहले से ही से एक प्लानिंग के तहत उसकी बेरहमी से हत्या करदी जाती है और इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रीगा पहुंचती है और  मामले की छानबीन बिन मे जुट जाती है और इस मामले को ले कर  लेकर रीगा के बखरी गांव के तीन युवक को आरोपित किया करार दिया जाता है

डुमरा प्रखंड के लिए कल दिनांक 25 सितंबर से नाम निर्देशन का कार्य शुरू होगी।

Image
 सीतामढी जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चतुर्थ चरण के तहत जिले में तृतीय चरण के नाम निर्देशन की सभी तैयारियॉ पूर्ण।  डुमरा प्रखंड के लिए कल दिनांक 25 सितंबर से नाम निर्देशन का कार्य शुरू होगी। नाम निर्देशन के दौरान विधिव्यवस्था संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश। तेजतर्रार दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति। आदर्श आचार संहिता एवम कोविड गाइडलाइन का उलंघन करने वालो पर त्वरित करवाई का निर्देश। असामाजिक, उपद्रवी एवम अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर  भी होगी करवाई। सीतामढ़ी में द्वितीय चरण से लेकर ग्यारहवें चरण तक मे कुल दस चरणों मे चुनाव होना है। चतुर्थ चरण के तहत सीतामढ़ी में  तृतीय चरण का निर्वाचन डुमरा प्रखंड में होगा।  25 सितम्बर से नाम निर्देशन की तिथि का प्रारंभ होगा। 01 अक्टूबर को नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि होगी। नाम निर्देशन का कार्य  पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक ही होगा। जिला परिषद सदस्य पद हेतु डुमरा प्रखंड का अनुमंडल कार्यालय सीतामढ़ी सदर अनुमंडल में नामांकन कार्य होगा,शेष पदों के लिए डुम...

सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत में दिनदहाड़े चाकू मार कर 18 वर्षीय युवक कि हत्या कर दिया गया।

Image
 सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत  में दिनदहाड़े चाकू मार कर 18 वर्षीय युवक कि हत्या कर दिया गया। आपको बता दे कि प्राप्त जानकारी के अनुसार दोस्त ने बुलाकर बीच सड़क पर चाकू गोदकर  उस युवक का हत्या कर दिया । मामले को संज्ञान में लेकर  जांच में जुटी गई पुलिस। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इसका खोजबीन शुरू कर दिया है ।

गांधी सेतु पर सुबह-सुबह हुआ हादसा, ओवरटेक करने की कोशिश में एंबुलेंस से जा टकराया यात्रियों से भरा ऑटो, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल। पटना को उत्तर बिहार से जोड़नेवाले गांधी सेतु पर शनिवार सुबह सुबह एक हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करने की कोशिश में यात्रियों से भरा एक ऑटो सामने से आ रहे एंबुलेंस से जा टकराया। जिसमें ऑटो में बैठे आधा दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हो गए। जिनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मामला में बताया गया कि हादसा पुल के पाया संख्या 41 के पास घटित हुई। जब पटना से जा रहे एंबुलेंस के सामने हाजीपुर की तरफ से आ रही ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई। तेजी से हुए भिड़ंत में ऑटो में बैठे बुरी तरह से चोटिल हो गए, जिनमें एक यात्री को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं इस दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। हालांकि एंबुलेंस के ड्राइवर को चोटें आई हैं।

Image
 गांधी सेतु पर सुबह-सुबह हुआ हादसा, ओवरटेक करने की कोशिश में एंबुलेंस से जा टकराया यात्रियों से भरा ऑटो, आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल। पटना को उत्तर बिहार से जोड़नेवाले गांधी सेतु पर शनिवार सुबह सुबह एक हादसा हो गया। यहां ओवरटेक करने की कोशिश में यात्रियों से भरा एक ऑटो सामने से आ रहे एंबुलेंस से जा टकराया। जिसमें ऑटो में बैठे आधा दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हो गए। जिनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मामला में बताया गया कि हादसा पुल के पाया संख्या 41 के पास घटित हुई। जब पटना से जा रहे एंबुलेंस के सामने हाजीपुर की तरफ से आ रही ऑटो की आमने सामने टक्कर हो गई। तेजी से हुए भिड़ंत में ऑटो में बैठे बुरी तरह से चोटिल हो गए, जिनमें एक यात्री को गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं इस दौरान एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। हालांकि एंबुलेंस के ड्राइवर को चोटें आई हैं।

_*👉अपराधियों ने एक निजी हॉस्पिटल के कंपाउंडर को मारी गोली

Image
 _*👉बड़ी खबर सीतामढी*_ _ *👉अपराधियों ने एक निजी हॉस्पिटल के कंपाउंडर को मारी गोली अस्पताल में कराया गया भर्ती अपाचे सवार अपराधियों ने दिया घटना को दिया अंजाम, गोलीबारी की वारदात से इलाके में दहशत ,घटना टंडसपुर के पास की, छानबीन में जुटी पुलिस, घायल का नाम राजीव जो परिहार का किसी निजी क्लिनिक में काम करने वाला बताया जा रहा है।*_

पंचायत चुनाव: जानिए, किस पद के उम्मीदवार को किस वाहन से करना है चुनाव प्रचार

Image
 पंचायत चुनाव: जानिए, किस पद के उम्मीदवार को किस वाहन से करना है चुनाव प्रचार   यत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार के लिए कई दिशा निर्देश जारी कर दिया है। इनका अनुपालन करना पंचायत चुनाव में सबके लिए अनिवार्य होगा। पंचायत चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक प्रत्याशी के लिए जरूरी है। उलंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच प्रत्याशी को चालक सहित एक यांत्रिक दोपहिया वाहन की अनुमति दी गयी है। वाहन की अनुमति अभ्यर्थी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता को मिलेगी। बगैर अनुमति वाले वाहने होंगे जब्तजि ला परिषद सदस्य प्रत्याशी को दो हल्के मोटर या दो दोपहिया वाहन से प्रचार प्रसार करने की अनुमति दी जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी पंच प्रत्याशी या उनके चुनाव अभिकर्ता चुनाव प्रचार में किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं कर सकते हैं। आयोग द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि अभ्यर्थी या निर्वाचन अभिकर्ता में से किसी एक को ही वाहन का परमिट दिया जाएगा। बिना परमिट के वाह...

बेटी को पता चली मम्मी के अफेयर की खबर तो किया चौकाने वाला काम

Image
  पुणे से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ जब एक 21 साल की लड़की को अपनी मां के प्रेमसंबंधों के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद उसने जो किया वह जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल बेटी ने मां के साथ प्रेम करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए अपनी मां के वाट्सअप अकाउंट को हैक किया। उसके बाद उसमें बेटी को उनके और उस व्यक्ति के बीच के अंतरंग संबंधों की तस्वीरें मिलीं। तस्वीरें देखने के बाद बेटी ने इस बारे में अपने प्रेमी को बताया और फिर दोनों ने मिलकर मां के प्रेमी को ब्लैकमेल कर उससे फिरौती वसूलने की साजिश रची। इस मामले में बेटी ने अपनी माँ के प्रेमी से 15 लाख की रकम मांगी और न देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। हालाँकि इस पूरे मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है इस पूरे मामले में माँ के 42 साल के मंगेतर ने पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। वह बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामानों को बेचने का धंधा करता है और उसकी दुकान में मई महीने में दो अनजाने लोग आए ...

बिहार में पिता ने 60 की उम्र में की दूसरी शादी तो बेटे ने ले ली जान, सिर में मारी गोल

Image
  बिहार में पिता ने 60 की उम्र में की दूसरी शादी तो बेटे ने ले ली जान, सिर में मारी गोल बिहार के सहरसा जिले में बेटों ने ही बाप की हत्या कर दी। पिता की दूसरी शादी से नाराज होने के कारण बेटों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के डोरियारी गांव की है। जानकारी के अनुसार महेश्वरी यादव (60 वर्ष) की पत्नी का निधन हो चुका था। महेश्वरी यादव ने दूसरी शादी कर ली। महेश्वरी यादव की पहली पत्नी से हुए बेटों श्यामलाल यादव और दीपक यादव को यह बात नागवार गुजरी। गुरुवार देर शाम महेश्वरी यादव को सिमरी बख्तियारपुर बाजार से गोरियारी स्थित घर जाने के दौरान गोरियारी पंचायत भवन के समीप दोनों बेटों ने गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के सिर में लगी। गोली की आवाज सुन जबतक आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी घटना को अंजाम दे कर भाग चुके थे। मृतक को परिजनों द्वारा ग्रामीणों की मदद से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलके के बाद सलखुआ थानाअध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच और जांच पड़ताल की। पुलिस ...