Posts

Showing posts from June, 2021

समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद

Image
 *समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद गंभीर।...............................जिलाधिकारी ने सेना एवम एसडीआरएफ के अधिकारियों से किया विस्तृत चर्चा ।* ..................................जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बाढ़ पूर्व तैयारियो के आलोक में भारतीय सेना के अधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ बैठक कर कई विन्दुओ पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी एवम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति आदि को लेकर अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की नदियों एवं नदियों के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी सेना के पदाधिकारियों को दी गई। उन्होंने जिले की संचार योजना,शरण स्थली,तटबंधों की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की सूची आदि के संबंध में विशेष चर्चा किया। जिलाधिकारी द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ सेना के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का भी निदेश दिया गया। बाद में ...

सीतामढी जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने सीतामढ़ी शहर के सभी प्रमुख स्थानों का लिया जायजा।

Image
 सीतामढी जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने सीतामढ़ी शहर के सभी प्रमुख स्थानों का लिया जायजा।  यातायात व्यवस्था,जाम की समस्या,वेंडिंग जोन, अतिक्रमण,मास्क चेकिंग आदि को लेकर उपस्थित अधिकारियों को दिए कई निर्देश।  विज्ञान सीतामढी जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव एवम पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने सीतामढ़ी शहर के सभी प्रमुख स्थानों का लिया जायजा।  शहरी क्षेत्र में तीन जाँच टीम बनाकर सघन मास्क चेकिंग का दिया निर्देश। कोरोना गाइडलाइन का उलंघन करने वाले दुकानदारों पर करवाई करने एवम बाजारों में मास्क पहनने एवम सामाजिक दूरी का सख्ती से अनुपालन करवाने का दिया  विज्ञान निर्देश।  यातायात के नियमो का उलंघन करने वालो पर भी करवाई का दिया निर्देश। #डीपीआरओ सीतामढी

मुजफ्फरपुर के डीटीओ रजनीश लाल के पटना आवास समेत कई ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

 मुजफ्फरपुर के डीटीओ रजनीश लाल के पटना आवास समेत कई ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल में 6 महीने के अंदर बहाली प्रक्रिया पूरी की जाए- हाईकोर्ट

Image
 सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूल में 6 महीने के अंदर बहाली प्रक्रिया पूरी की जाए- हाईकोर्ट   पटना हाईकोर्ट ने राज्य के सेकंडरी और हॉयर सेकेंडरी स्कूल में कॉमर्स विषय में शिक्षकों की बहाली के मामले पर गुरुवार को सुनवाई की। न्यायमूर्ति डॉ अनिल कुमार उपाध्याय की एकल पीठ ने मोहम्मद अफरोज व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को कॉमर्स विषय की रिक्तियों को 3 महीने के भीतर तय करके, छह महीने के भीतर स्वीकृति पड़े खाली जगहों को भरने का निर्देश दिया है।  विज्ञान कोर्ट ने राज्य सरकार को तीन माह में कॉमर्स शिक्षकों की रिक्तियों को तय करने को कहा है। इसके बाद STET की परीक्षा लेने का निर्देश दिया है। साथ ही, बहाली की प्रक्रिया को हर हाल में 6 महीने के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया है। विज्ञान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार और रितिक राणी ने बताया कि विज्ञापन संख्या पी आर/ 373/2019 के मामले में राज्य सरकार ने विगत 25 सितंबर, 2019 को ही उक्त स्कूलों में कॉमर्स शिक्षकों के पदों को भरने का निर्णय ले लिया था। इसके बावजूद STET परीक्षा के संचालन के लिए BSEB को रिक्वि...

BreakingNews धन कूबेर निकले DTO रजनीश लाल छापेमारी में अबतक 80 लाख से ज्यादा के नगद और जेवर बरामद..

Image
 #BreakingNews धन कूबेर निकले DTO रजनीश लाल छापेमारी में अबतक 80 लाख से ज्यादा के नगद और जेवर बरामद.. . मुज़फ़्फ़रपुर के #DTO रजनीश लाल के सभी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी. पटना आवास से 50 लाख रूपया कैश और। विज्ञान 30 लाख का सोना बरामद. अभी भी चल रही है छापेमारी. 9 मार्च को मुज़फ़्फ़रपुर और छपरा के DTO बनाए गये थे विज्ञान

ब्रेकिंग न्यूज़ नगर थाना को मिली बड़ी सफलता

Image
 ब्रेकिंग न्यूज़ नगर थाना को मिली बड़ी सफलता , नगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय के नेतृत्व में, वाहन चेकिंग के दौरान मिर्चाई पट्टी के पास 89 पीस सोफी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

शिवहर ब्रेकिंगप पराही के बेलवा नरकटिया दियारा से पुलिस ने 2860 नेपाली देशी शराब किया है बरामद....

Image
 शिवहर ब्रेकिंगप पराही के बेलवा नरकटिया दियारा से पुलिस ने 2860 नेपाली देशी शराब किया है बरामद.... शिवहर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय भारती के द्वारा शराब को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने पर पिपराही पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है बेलवा नरकटिया के दियारा से 2860 नेपाली देसी शराब पुलिस ने बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पिपराही ने बताया है कि सभी शराब भूसा के घर में छिपाया हुआ था । बगल में मक्का का खेत है। दिन के तकरीबन 2:00 बजे से 2 घंटे तक छापेमारी की गई है जिसमें शराब की बड़ी बरामदगी हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर शाहिद हुसैन,पिपराही थाना प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, थाना मैनेजर जयबोध कुमार, एएसआई नंदन किशोर राय,एएसआई अरविंद कुमार,एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह,चौकीदार रामपुकार पासवान छापेमारी में  मौजूद थे।

डीएम ने बाढ़ पूर्व तकनीकी टीम के साथ बागमती के तटबंधों का किया निरीक्षण

Image
 डीएम ने बाढ़ पूर्व  तकनीकी  टीम के  साथ बागमती के तटबंधों का किया निरीक्षण SITAMARHI : संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम सुनील कुमार यादव ने वरीय एवम तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ सुप्पी प्रखंड अंतर्गत अख्ता, सोनाखान एवं रामपुर कंठ से सटे बागमती नदी के तटबंधो (बाँध)सहित बैर्गेनिया के कई तटबंधों का निरीक्षण किया।   उन्होंने बाँध निर्माण में उपयोग किये जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। डीएम ने 24 घण्टे तटबंधों की पेट्रिलिंग करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने रात्रि गश्ती को पूरी सजगता के साथ लगातार करने के लिए अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया।   उन्होंने कहा कि रेन कट पर पूरी निगरानी रखे। सूचना तंत्र को मजबूत रखे ताकि समय पर सूचना प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग ले। बांध निरीक्षण के क्रम में अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल निदेशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी, ओएसडी प्रशांत कुमार , थाना अध्यक्ष सुप्पी आदि उपस्थित रहे।

पटना : बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस महाअभियान के पहले ही दिन सूबे में लगभग 5 लाख लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।

Image
 टीकाकरण महाअभियान : पहले ही दिन लगभग 5 लाख लोगों ने ली वैक्सीन, अगले 6 महीने रुकना नहीं होगा पटना  : बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर महा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस महाअभियान के पहले ही दिन सूबे में लगभग 5 लाख लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली। महाअभियान में रात नौ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 4 लाख 88 हजार 732 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बिहार में टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई थी जिसका असर देखने को मिला। टीकाकरण महाभियान में पहले दिन युवाओं की जबर्दस्त भागीदारी रही। 18 पार वाले 3 लाख 81 हजार 345 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। टीकाकरण महाभियान के पहले दिन भागलपुर, मधुबनी और पटना आगे रहे। बिहार में टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ रहा है। बीते कई दिनों से टीकाकरण और खासतौर से 18 पार वालों को वैक्सीन लगाने की गति तेज हुई है। सोमवार को महाभियान की शुरुआत के साथ अगले छह महीने तक यूं तो हर रोज 3.30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य है, मगर पहले दिन यह आंकड़ा 4.88 लाख को पार कर गया।  कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान ...

सीतामढी ब्रेकिंग, किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को किया है गिरफ्तार , 10 लाख रुपये का किया था माँग

Image
 सीतामढी ब्रेकिंग, किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को किया है गिरफ्तार , 10 लाख रुपये का किया था माँग सीतामढ़ी में किराना व्यवसायी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से हथियार और गोली के साथ रंगदारी मामले में प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी बरामद किया गया है। बताते दें कि सीतामढ़ी थाना अंतर्गत पासवान चौक के पास से नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम मे संदिग्ध अमन कुमार पिता शिवजी साह एवं रवि कुमार पिता विष्णु मंडल दोनों मंडल नगर वार्ड संख्या 05 जानकी स्थान जिला सीतामढ़ी निवासी को पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर अमन कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक विवो मोबाइल जिसमें वोडा कंपनी का मोबाइल मिला है। तथा रवि कुमार के पास से एक आईटेल कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के क्रम में स्पष्ट हुआ है कि अमन कुमार के द्वारा अपने साथी रवि कुमार के साथ मिलकर 13 जून , 16 एवं 17 जून को स्थानीय किराना दुकानदार मुरारीलाल उदयका एवं मनोज कुमा...

पटना पुलिस को मिली हाईटेक बाइक, क्राइम कंट्रोल के लिए होगी चौक-चौराहे पर तैनाती

Image
 पटना पुलिस को मिली हाईटेक बाइक, क्राइम कंट्रोल के लिए होगी चौक-चौराहे पर तैनाती पटना  : पटना के सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय पुलिस ने एक नई शुरुआत की है. राजधानी पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा (Patna SSP) ने ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के जवानों को हाईटेक बाइक के साथ शहर के चौक चौराहे पर तैनात किया है.    शहर के चौक-चौराहे पर इन पुलिसकर्मियों की तैनाती विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को सही करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 17 बाइक को पुलिस नवीन केंद्र से रवाना किया गया.

सीतामढ़ी ब्रेकिंग कुव्यवस्था की भेंट चढ़ गया देसी चिकित्सालय ,दो चिकित्सक के सहारे संचालित हो रहा जिले का 06 अस्पताल

Image
कुव्यवस्था की भेंट चढ़ गया देसी चिकित्सालय ,दो चिकित्सक के सहारे संचालित हो रहा जिले का 06 अस्पताल  अधिकारियों एवं कर्मियो की कमी के कारण बंदी के कगार पर पहुँच चुका है अस्पताल। गुदरी बाजार के अस्पताल भवन हो चुका है अतिक्रमण का शिकार ,कई जगह सिर्फ कागजों में हो रहा अस्पताल का संचालन.....जिले में खोले गए देसी अस्पतालों की हालात बद से बदतर हो चुकी है। अस्पतालों में चिकित्सक एवं कर्मी नहीं है। शहर का एक अस्पताल अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। अस्पतालों में कुव्यवस्था का आलम यह है कि यहां मरीज इलाज कराने नहीं आते हैं। जबकि इन अस्पतालों पर सरकारी राजस्व का लाखों खर्च होता है। साल दर साल अस्पताल मेंटेनेंस के लिए सामग्री दवा की खरीदारी कागजों पर अवश्य की जाती है। अस्पतालों के भवनों की हालात खराब हो चुकी है। मरीजों के लिए जरूरी सुविधाएं नदारद है। बताते दें कि जिला में यूनानी के तीन, आयुर्वेद के दो और होम्योपैथ का एक अस्पताल करीब छह दशक पूर्व सरकार द्वारा खोले गए थे। इसमें परसौनी के भुल्ली स्थित आयुर्वेद, परिहार के बेतहा में यूनानी, नानपुर के पोखरैरा में यूनानी , बैरगनिया में होम्योपैथ, शहर के...

गोली लगने से युवक घायल

Image
 *सीतामढ़ी बड़ी खबर-* गोली लगने से युवक घायल , डॉक्टर वरुण कुमार के पास कराया गया भर्ती, हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, सीतामढ़ी सुप्पी थाना क्षेत्र के पटरहिया गांव की घटना.

बैरगनिया थाना में तैनात दारोगा धर्म देव सिंह को एसपी हर किशोर राय ने किया सस्पेंड,

Image
 *👉सीतामढ़ी से ब्रेकिंग न्यूज़* *बैरगनिया थाना में तैनात दारोगा धर्म देव सिंह को एसपी हर किशोर राय ने किया सस्पेंड, चर्चित राकेश झा हत्या कांड के अनुसन्धान में लापरवाही के साथ साथ अन्य कांडों के पक्ष विपक्ष से मिलकर अनुसन्धान को प्रभावित करने के आरोप में हुई कार्रवाई.निलम्बन की अवधि में पुलिस लाइन में रहने के लिये मिला निर्देश*

ब्रेकिंग - गोलियों की तरतराहट से गुंजा सीतामढ़ी, परसा खुर्द में एक व्यक्ति को अपराधियों ने मारी तीन गोली,हुई मौत, मचा अफरा तफरी।

Image
  SITAMARHI :   इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है। जहाँ गैंगवार में महिला थाना में कार्यरत चैकीदार के पुत्र की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के परसा मोड़ की बताई जा रही है। जहां अज्ञात अपराधियो द्वारा कन्हौली थाना क्षेत्र के विसनपुर आधार वार्ड नं 08 निवासी शिवजी महतो (चौकीदार) के 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र कुमार की गोली मार हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार युवक दिल्ली में सिक्सा चलाने का कार्य करता था। विगत कुछ दिन पहले ही सुरेंद्र अपने घर आया था। जहां से आज दोपहर बस का टिकट बनाने भुतही जा रहा था। जिस दौरान अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घटना के बारे में परिजन कुछ भी नही बता रहे है। इधर सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि घटना बेला परसा मोर के समीप की है। युवक को गोली मारने का मामला सोनबरसा थाना में रिपोर्ट हुआ है। व्यक्ति कन्हौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, परन्तु अपने संबंधी के यहां सोनबरसा थानान्तर्गत ईनरवा गांव में रहता था। वही एसपी ने बताय...

अधिसूचना के तहत सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थापित किया गया

Image
 बिहार में तीन जिलों के DM बदले गये, 5 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर अधिसूचना के तहत सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थापित किया गया है,  मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल को समान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किया गया है. बिहार में पांच आइएएस अधिकारियों का तबादला. पटना. बिहार में एक बार आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है. इसके तहत तीन जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद जहानाबाद के में अब नये डीएम होंगे. नवीन कुमार को जहानाबाद से ट्रांसफर कर मुंगेर के नया जिलाधिकारी बनाया गया है. सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. सुनील कुमार वित्त विभाग के संयुक्त सचिव  पद पर थे. वहीं, हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. हिमांशु कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर थे. इसी अधिसूचना के तहत सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव  पदस्थापित किया गया है, मुंगेर की जिलाधिकारी रचना...

#सुनील_कुमार_यादव का सीतामढ़ी में स्वागत है

Image
 सीतामढ़ी के नए #district_magistrate,       #सुनील_कुमार_यादव का सीतामढ़ी में स्वागत है , आप से उम्मीद होगी के आप क्राइम कंट्रोल के साथ जिले के भूगोलिक स्तिथि में बाढ़ का प्रकोप का खासा असर है, ऐसे में बाढ़ से निपटने एवं होने वाले बाढ़ प्रभावित छेत्रों में बाढ़ ग्रसित लोगों तक हर एक प्रभावित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना आप की अहम ज़िम्मेरी होगी, आशा है कि आप के द्वारा माता जानकी धरती के लिए बेहतरीन काम किये जाएंगे

नई दिल्ली. भारत के महान फर्राटा धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद निधन हो गया.

Image
 ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने कहा- हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया नई दिल्ली. भारत के महान फर्राटा धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद निधन हो गया. परिवार के प्रवक्ता ने शुक्रवार रात इसकी जानकारी दी. 91 वर्षीय सिंह की शुक्रवार शाम को कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण हालत गंभीर हो गयी थी जिसमें उनका आक्सीजन स्तर कम हो गया था और उन्हें तेज बुखार आ रहा था. रविवार को ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था उनके परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया ,‘‘उन्होंने रात 11 . 30 पर आखिरी सांस ली.’’ उनकी हालत शाम से ही खराब थी और बुखार के साथ आक्सीजन भी कम हो गई थी. वह यहां पीजीआईएमईआर के आईसीयू में भर्ती थे . उन्हें पिछले महीने कोरोना हुआ था और बुधवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. उन्हें जनरल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. गुरूवार की शाम से पहले उनकी हालत स्थिर हो गई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक पद्मश्री मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री...

सितंबर अक्टूबर के महीने में देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी.....! देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले दिनों काफी तबाही मचाई. तेजी से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी भी हुई थी. अभी दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है कि एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की चेतावनी दे दी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीन महीने के बाद देश में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है. मालूम हो कि सरकार भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर काफी सतर्क है और लगातार इससे जुड़े कदम उठा रही है. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि हम तीसरी लहर से ज्यादा दूर नहीं हैं. एक साल और बना रहेगा खतरा मेडिकल एक्सपर्ट्स के एक रॉयटर्स पोल से मालूम चला है कि अक्टूबर तक भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है. हालांकि, इसे पिछली लहर की तुलना में काफी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा, लेकिन महामारी कम-से-कम एक और साल के लिए पब्लिक हेल्थ पर खतरा बनी रहेगी. दुनियाभर के 40 स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों और प्रोफेसरों के 3 से 17 जून के बीच किए गए स्नैप सर्वे से पता चला है कि नए प्रकोप को कुछ कम करने में वैक्सीनेशन अभियान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. 'अक्टूबर तक आएगी अगली लहर' रॉयटर्स के अनुसार, तीसरी लहर को लेकर प्रीडिक्शन करने वालों में से, 85% से अधिक रिस्पॉन्डेंट्स या 24 में से 21 ने कहा कि अगली लहर अक्टूबर तक आएगी, जिसमें तीन ने अगस्त की शुरुआत में और सितंबर की भविष्यवाणी की थी. बाकी तीन ने नवंबर से फरवरी के बीच कहा. जबकि 70 फीसदी से ज्यादा एक्सपर्ट्स या 34 में से 24 ने कहा कि किसी भी नई लहर को वर्तमान की तुलना में बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं, अस्पतालों में बिस्तरों की कमी होने की वजह से यह अधिक विनाशकारी बन गई. AIIMS डायरेक्टर गुलेरिया ने क्या कहा? अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, "इसे और अधिक नियंत्रित किया जाएगा, क्योंकि मामले बहुत कम होंगे, क्योंकि तेजी से टीकाकरण शुरू हो रहा है और दूसरी लहर से कुछ हद तक मिली नैचुरल इम्युनिटी भी होगी.'' बता दें कि अभी तक देश में 26 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने प्रीडिक्ट किया था कि इस साल टीकाकरण अभियान में काफी तेजी आएगी, लेकिन उन्होंने विभिन्न राज्यों में लागू प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटाने से मना किया. बच्चों को होगा ज्यादा खतरा? दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में तेजी से प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं. वहीं, यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चों और 18 साल से कम उम्र के लोगों को संभावित तीसरी लहर में सबसे अधिक खतरा होगा, लगभग दो-तिहाई एक्सपर्ट्स या 40 में से 26 ने हां में जवाब दिया. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज में महामारी विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप बनंदूर ने कहा, "वर्तमान में उनके (बच्चों) लिए अभी कोई टीका उपलब्ध नहीं है." एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि स्थिति गंभीर हो सकती है. 'बच्चों के लिए आईसीयू बेड्स काफी कम' नारायणा हेल्थ के कार्डियोलॉजिस्ट और महामारी रिस्पॉन्स प्लानिंग पर कर्नाटक सरकार के सलाहकार डॉ. देवी शेट्टी ने कहा, "अगर बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हो जाते हैं और हम तैयार नहीं होते हैं तो आप अंतिम समय में कुछ नहीं कर सकते." उन्होंने आगे कहा कि यह एक पूरी तरह से अलग समस्या होगी, क्योंकि देश में बहुत कम बच्चों के लिए आईसीयू बेड्स हैं और यह एक आपदा हो सकती है. जबकि 14 एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा कि बच्चों को जोखिम नहीं है. POST KUNAL KISHOR

 सितंबर अक्टूबर के महीने में देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी.....! देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले दिनों काफी तबाही मचाई. तेजी से संक्रमितों और मृतकों के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी भी हुई थी. अभी दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई है कि एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर की चेतावनी दे दी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि तीन महीने के बाद देश में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है. मालूम हो कि सरकार भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर काफी सतर्क है और लगातार इससे जुड़े कदम उठा रही है. वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि हम तीसरी लहर से ज्यादा दूर नहीं हैं. एक साल और बना रहेगा खतरा मेडिकल एक्सपर्ट्स के एक रॉयटर्स पोल से मालूम चला है कि अक्टूबर तक भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका है. हालांकि, इसे पिछली लहर की तुलना में काफी बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा, लेकिन महामारी कम-से-कम एक और साल के लिए पब्लिक हेल्थ पर खतरा बनी रहेगी. दुनियाभर के 40 स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, वायरोलॉज...

बिहार: वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही! पांच मिनट के अंतराल में महिला को लगा दी वैक्सीन की दो डोज

 बिहार: वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही! पांच मिनट के अंतराल में महिला को लगा दी वैक्सीन की दो डोज