Posts

सीतामढ़ी में कार ने मेले देख लौट रहे दंपत्ती को कुचला, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग… सड़क पर बिखरा सामान

Image
  सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में विश्वनाथपुर – सिमरा मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। घटना में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव के रहने वाले संजय राम और उनकी पत्नी राधा देवी मंगलवार की देर रात नवरात्रि का मेला देखकर विष्णु चौक की ओर आ रही थी। उनके पीछे से आ रहे हैं अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया जिसमें बाइक के तो परखच्चे उड़ ही गये वहीं महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, मेला से खरीदारी कर लाया हुआ मुढ़ी, जलेबी समेत अन्य सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डुमरा थाना ने कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

सीतामढ़ी में पंखे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Image
  सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव उसके ही कमरे के पंखे से लटकता मिला है। अपने बच्चे की शव को पंखे से लटका  देख स्वजनों के होश उड़ गए। घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक हेमंत कुमार (17 वर्ष) उमेश महतो का पुत्र था। आनन-फानन में पंखे से लटक रहे हेमंत के शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस परिवार के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। स्वजनों ने दाह संस्कार भी कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या लगती है। हालांकि पुलिस स्वजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। घटना को लेकर परिवार वालों ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

सीतामढ़ी में पहले दिन ही Inter की परीक्षा में 6 छात्राएं समेत 9 परीक्षार्थी निष्कासित

Image
 सीतामढ़ी में इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन ही 9 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। जिले में कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। परीक्षा के दौरान लेट से पहुँचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। कई छात्र दुःखी होकर लौट गये। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पहली पाली में कुल 6030 छात्रों में 5942 छात्र उपस्थित थे। 88 अनुपस्थित और एक परीक्षार्थी मुरादपुर मध्य विद्यालय का निष्काषित हुआ है जबकि दूसरी पाली में कुल 19903 छात्रों में 19605 छात्र उपस्थित थे। इसमें 298 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8 परीक्षार्थी निष्काषित हुए है। इनमें 03 परीक्षार्थी बेलसंड मध्य विद्यालय भोरहा, 03 परीक्षार्थी हितनारायन उच्च विद्यालय चंदौली और 2 छात्र चकमहिला मध्य विद्यालय का परीक्षार्थी शामिल है। सभी 9 को कदाचार के आरोप में निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न को लेकर कम...

सीतामढ़ी में पुलिस की पिटाई से नजाम की मौत! पत्नी बोली- शौच करने निकले थे, पुलिस शराबी बोल ले गई और बेरहमी से मारा-पीटा

Image
 बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा हम नहीं, सीतामढ़ी पुलिस की पिटाई से मरे मो. नजाम के शरीर पर जख्म के निशान बता रहे है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब देर शाम उसे अंतिम समय में सदर अस्पताल लाया गया। स्वजनों का आरोप है कि मद्य निषेध पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। मृतक मो. नजाम के शरीर पर पिटाई के निशान शहर के वार्ड 42 के रहने वाले मृतक मो. निजाम के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है लेकिन जिले के पुलिस कप्तान ने पुलिस की पिटाई से साफ-साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही मीडिया को बताया कि ”शरीर पर बाहरी कोई चोट नहीं है। अतः प्रथम दृष्टया बिमारी के कारण मृत्यु प्रतीत होता है। परंतु पुरी तरह से स्पष्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। प्रतीत होता है कि किसी बीमारी से मौत हुई है।” मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ने मीडिया को बताया कि 23 जनवरी को उनके पति मो. नजाम शौच करने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान इलाके में मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी की और गिरफ्तार करके साथ ले गई। पूछने पर कहा कि शराब पिया हुआ है, जेल भेजेंगे। ...

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।

Image
  सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना देने के करीब घंटे भर बाद अग्निशामक विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक मोटरसाइकिल का अधिकांश भाग जल चुका था। सूचना पर पहुंची मेहसौल ओपी ने घटनास्थल से भीड़ को हटाया। बजाज कंपनी की पल्सर नेपाली मोटरसाइकिल थी जिसका निबंधन संख्या ना°26प 3746 बताया गया है। आपको बताते चलें कि 1 वर्ष पूर्व भी यहीं पर एक मोटरसाइकिल में आग लग गई थी। जो HERO का स्प्लेंडर बाइक था

सीतामढ़ी में हेलमेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह प्रतियोगिता 1 मार्च से शुरू कर दीया जाए गा

Image
 BIHAR OF LIVE NEWS के दर्शकों को  धन्यवाद  इस वार BIHAR OF LIVE NEWS की ओर से इस बार सीतामढ़ी में हेलमेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है यह प्रतियोगिता 1 मार्च से शुरू कर दीया जाए गा  प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही 50 रुपये निर्धारित शुल्क और अपनी तस्वीर भेजनी होगी कुल मिलाकर 60 लोग ही इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है इस वर्ष विजेता को SMART WATCH दी जाएगी जिसका अनुमानित लागत 1500 से 2000 रुपये के बीच में होगा। आधिकारिक WhatsApp नंबर 7564071686 पर ही भेजें, इसके बाद ध्यान से अपना टोकन नंबर ले लें. जिसके कुछ नियम हैं (1)यह प्रतियोगिता 3 महीना तक चलेगा 3 महीना में फोटो एक बार भी मिस नहीं होना चाहिए अगर होता है तो उन व्यक्तियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा (2)जितने भी व्यक्ति बैठे हो बाईक पर उन सभी का फोटो हेमलेट मे होना चाहिए  (3) यदी 2 लोग बाइक पर बैठे हो तो दोनों का फोटो होना चाहिए कोई भी फोटो पूराना नहीं होना चाहिए (4) हर एक फोटो लोकेशन के साथ होना चाहिए (5) यदि कोई भी व्यक्ति जिस जगह पर जाएं वहां के लोकेशन और डेटऔ...

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

Image
  व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया. इसलिए चोर की इस कला को महान ही बताया जाए! जैसलमेर के भणियाणा उपखंड मुख्यालय में 23 जनवरी की रात एक दुकान में चोरी हुई. दुकान मिठाई की है. चोरी करने वाले ने दुकान में घुसकर मिठाई खाई. कुछ पैसे भी लेकर गया. उसे कुछ और भी खाना था लेकिन दुकान में नहीं मिला. अफसोस! लेकिन उसने दुकान के मालिक से इस ‘चोरी’ के पीछे की पूरी कहानी बताई और खुद को दुकानदार का ‘अतिथि’ तक बता दिया. आज तक से जुड़े विमल भाटिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दुकानदार गोमाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी मिठाई और करीब 7 हजार रुपए भी चोरी हो गए. लेकिन इसके बावजूद दुकान के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. क्यों नहीं करवाई, जानने से पहले ‘चोर’ का ये दो पन्नों का लेटर पढ़िए. “नमस्कार साहब, मैं एक नेक दिल इंसान हूं. मैं आपकी दुकान में चोरी करने नहीं अपितु अपनी ख्वाहिश पूरी करने लिए दुकान में घुसा हूं. मैं आपकी दुकान के ऊपर से तीन ईंट हटाकर अंदर घु...