Posts

Showing posts from February, 2022

सीतामढ़ी में 10वीं पास के लिए नौकरी, 25 हज़ार रुपये तक मिलेगा वेतन

Image
  सीतामढ़ी में बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। सीतामढ़ी नियोजनालय की ओर से 15 फरवरी को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप लगाया जाएगा। अभ्यर्थियों का निबंधन NCS पोर्टल पर आवश्यक होगा।15 फरवरी की सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला नियोजनालय में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी द्वारा हॉस्टल, मेडिकल तथा भोजन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। जॉब संबंधित जानकारी निम्न है :

सीतामढ़ी में दुकानदारों को लाइसेंस लेने में बाधक बना किरायानामा

Image
  दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक लेने में किरायानामा व एग्रीमेंट बाधक बनता जा रहा है। शहर की अधिकांश दुकानें व बड़े प्रतिष्ठान किराए की मकान में संचालित हो रही है। इसमें अस्सी प्रतिशत से अधिक दुकानदारों के पास किरायानामा व एग्रीमेंट का अभाव है। जिसके चलते उनका ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक नहीं बन पा रहा है। जबकि, ट्रेड लाइसेंस के लिए विभाग दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है। मकान मालिक कतिपय कारणों व अपनी मर्जी से न हर एग्रीमेंट बना रहे और न ही किरायानामा बना रहे हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों को मकान मालिकों का बना रहता खौफः शहर के पौस इलका जहां ग्राहकों की अधिक भीड़ रहती है। वहां किराये पर दुकान चला रहे दुकानदारों को मकान मालिकों का खौफ बना रहता है। शहर के प्रमुख चौक किरन चौक, गांधी चौक, मेन रोड के दो दर्जन से अधिक किराये के मकान में दुकानदारों ने मकान मालिक के डर से अपना नाम नहीं छापने के भय से बताया कि वे ट्रेड लाइसेंस व अन्य कानूनी प्रमाणक लेना चाहते हैं। ट्रेड लाइसेंस लेने में आधार व पैन के साथ दुकान स्थान का मालिक सहित फोटो के अलावे दुका...

सीतामढ़ी में मृत बच्चे को ले थाने शिकायत करने पहुंची महिला पुलिस ने उसे ही हिरासत में ले लिया

Image
  बच्चे की बुआ रंजू देवी ने बताया कि हुसैना वार्ड 13 में उनलोगों की जमीन है जिसे भगवान लाल हड़पे हुआ है। 30 जनवरी को उक्त जमीन की नापी कराने को लेकर. परिवार के अरविंद राय, शिव शंकर राय, भिखिया देवी अमीन रामबाबू को लेकर उक्त जमीन पर गए हुए थे। जहां नापी के दौरान जमीन निकलने के बाद उसे घेरने की प्रकिया की जा रही थी। इसी दौरान भगवानलाल द्वारा पुलिस को बुला लिया गया और पुलिस की मेल में लेकर सभी मारपीट और गाली, गलौज पर उतारू हो गए. इसी दौरान अंशु को मां के गोदी से उठा कर पटक दिया गया था पुलिस ने बाद में में एफआइआर में महिला रंजीता देवी का नाम नही देखा तो कर दिया गया रिहा।नानी मुनि देवी ने बताया की थाना पर पहुंचते ही रंजीता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई. जैसे ही पुलिस को मालूम चला  की मामला हुसैना वार्ड 13 का है तो पुलिस ने रंजीता के गोद से मृत बच्चे को मेरी गोद में रख उसे हिरासत में ले लिया परिवार के सभी सदस्य विलाप करते रहे,लेकिन पुलिस ने एक न सुनी वही थाना अध्यक्ष प्राथमिकी को खंगालने लगे जब रंजीता के नाम प्राथमिकी में नहीं पाया गया, तो पुलिस ने उसे मुक्त किया.

सीतामढ़ी में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Image
  इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप दो युवकों पर लगा है. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 फरवरी की शाम नाबालिक खेत में बकरी चराने गई थी. इस दौरान दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद नाबालिग पीड़िता की स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ. परिजनों को नाबालिक ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के आवेदन पर जांच टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई है. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है.