Posts

Showing posts from March, 2022

पिता ने अपनी ही बेटी से रचाई शादी, फिर युवती ने सुनाई अपनी पूरी दास्तान

Image
 भारत सहित दुनिया के कई देशों में बेटियों को पवित्र माना जाता है। बात सिर्फ भारत की करें तो यहां बेटियों को लक्ष्मी का दर्जा दिया है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे जगह भी हैं, जहां बेटियों की उनके ही पिता के साथ शादी करवा दी जाती है। ये बात सुनकर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन ये सच है। अंग्रेजी वेबसाइट द गार्डियन के मुताबिक, ये अजीबोगरीब परंपरा बांग्लादेश के मंडी जन जाति में है। बांग्लादेश में रहने वाली मंडी जनजाति में लड़कियों की शादी उनके पिता से ही कर दी जाती है। उस जनजाति की रहने वाली एक 30 साल की महिला ओरोला का ने बताया है। बहुत छोटी थी तब उसके पिता की मृत्यु हो गयी थी। तब उसकी मां की शादी नॉटेन नाम के किसी दूसरे आदमी से कर दी गई थी। अपने दूसरे पिता को देखकर वह हमेशा सोचती थी की वो कितने अच्छे हैं। एक तरह से लड़की को उसका दूसरा पिता पसंद था। ओरोला का कहना है की जब उसने जवानी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया था, तब उसे ये बात पता चली कि उनके दूसरे पिता नॉटेन ही उनके पति हैं। ये खबर सुनते ही ओरोला को जैसे लगा की वह कोई सपना देख रही है, मगर ये बात सच थी

सीतामढ़ी में जनरल स्टोर दुकानदार की बेटी बनी जिला टॉपर, ख़बर विस्तार से लिंक पर उपलब्ध

Image
 बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों में हर्षोल्लास है तो वही फेल हुए छात्रों में उदासी छाई है। सीतामढ़ी में इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में कला संकाय से महंत रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा शिबु कुमारी ने 449 अंक लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिबु के पिता अमोद कुमार चौधरी चकमहिला चौक के समीप जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। वह मूल रूप से मेजरगंज के कुवारी मदन गांव के रहने वाले है। पुत्री की सफलता पर मां रीना देवी और पिता अमोद कुमार चौधरी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिबु ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। शिबु बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने मैट्रिक में भी 426 अंक प्राप्त किया था। शिबु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

मैट्रिक की कॉपी पर लड़की ने लिखा अपना मोबाइल नंबर, शादी के लिए गुरुजी से की अपील!

Image
 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) और विवादों का नाता पुराना है. बिहार बोर्ड (BSEB) कभी टॉपर स्कैम तो परीक्षा में चोरी के लिए समय-समय पर बदनाम होता रहा है. एक बार फिर बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board Inter Matric Result) के पहले काफी चर्चा में है. लेकिन, इस बार चर्चा बोर्ड के कर्मियों की गलती की वजह से नहीं बल्कि परीक्षार्थियों की अलग-अलग हरकत की वजह से हो रही है. दरअसल बिहार के छपरा जिले में में मैट्रिक की परीक्षा की कॉपियों की जांच चल रही है. लेकिन कॉपी जांचने के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. परीक्षार्थियों ने अपनी कॉपी में सवालों के जवाब की जगह कुछ अलग कहानी ही लिखी है. कुछ परीक्षार्थियों ने अपनी आंसरशीट में भोजपुरी गानों को लिखा है तो कुछ लड़कियां गुरुजी से पास करने की अपील करने की बात लिख रही हैं. वहीं कुछ लोग तो अपनी कॉपियों में 100, 200 और 500 रुपये तक के नोट भी नत्थी कर रहे हैं. दरअसल मैट्रिक की कुछ कॉपियों लड़कियों ने लिखा है कि सर प्लीज परीक्षा में पास कर दीजिएगा नहीं तो किसी अच्छे लड़के से शादी नहीं हो पाएगी और पा...

किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट

Image
 सात चरणों के मतदान के बाद आज यूपी के सभी सीटों के लिए मतगणना हो रही है. यूपी के इस विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इस कारण इस बार के चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं. पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 202 सीटों पर जीतना जरूरी है. इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 312 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद पार्टी ने सबसे बड़े प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपी थी. बीजेपी ने पिछला चुनाव बिना किसी सीएम फेस के लड़ा था, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ का चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़ा गया. आइए देखते हैं किस सीट पर कौन उम्मीदवार जीत रहा है? पिछले विधानसभा में किस पार्टी का कैसा था प्रदर्शन 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने अन्य पार्टियों का एक तरह से सूपड़ा ही साफ कर दिया था. मुख्य विपक्षी पार्टी सपा महज 47 सीट पर ही जीत पाई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कुर्सी से उतरना पड़ा था. पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बसपा महज 19 स...