सीतामढ़ी में कार ने मेले देख लौट रहे दंपत्ती को कुचला, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग… सड़क पर बिखरा सामान

 सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में विश्वनाथपुर – सिमरा मुख्य सड़क पर मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। घटना में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।


इस हादसे में घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव के रहने वाले संजय राम और उनकी पत्नी राधा देवी मंगलवार की देर रात नवरात्रि का मेला देखकर विष्णु चौक की ओर आ रही थी। उनके पीछे से आ रहे हैं अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया जिसमें बाइक के तो परखच्चे उड़ ही गये वहीं महिला का सिर भी धड़ से अलग हो गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इधर, मेला से खरीदारी कर लाया हुआ मुढ़ी, जलेबी समेत अन्य सामान सड़क पर बिखरा पड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डुमरा थाना ने कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।