सीतामढ़ी में पंखे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

 सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव उसके ही कमरे के पंखे से लटकता मिला है। अपने बच्चे की शव को पंखे से लटका  देख स्वजनों के होश उड़ गए।


घटना से पूरे घर में कोहराम मच गया। मृतक हेमंत कुमार (17 वर्ष) उमेश महतो का पुत्र था। आनन-फानन में पंखे से लटक रहे हेमंत के शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस परिवार के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। स्वजनों ने दाह संस्कार भी कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या लगती है। हालांकि पुलिस स्वजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। घटना को लेकर परिवार वालों ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।