सीतामढी ब्रेकिंग, किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को किया है गिरफ्तार , 10 लाख रुपये का किया था माँग

 सीतामढी ब्रेकिंग,

किराना व्यवसायी से रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अपराधी को किया है गिरफ्तार , 10 लाख रुपये का किया था माँग


सीतामढ़ी में किराना व्यवसायी से 10 लाख रुपए की रंगदारी मामले में नगर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से हथियार और गोली के साथ रंगदारी मामले में प्रयुक्त मोबाइल और सिम भी बरामद किया गया है।

बताते दें कि सीतामढ़ी थाना अंतर्गत पासवान चौक के पास से नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम मे संदिग्ध अमन कुमार पिता शिवजी साह एवं रवि कुमार पिता विष्णु मंडल दोनों मंडल नगर वार्ड संख्या 05 जानकी स्थान जिला सीतामढ़ी निवासी को पकड़ा गया है।

तलाशी लेने पर अमन कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक विवो मोबाइल जिसमें वोडा कंपनी का मोबाइल मिला है। तथा रवि कुमार के पास से एक आईटेल कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है।

पूछताछ के क्रम में स्पष्ट हुआ है कि अमन कुमार के द्वारा अपने साथी रवि कुमार के साथ मिलकर 13 जून , 16 एवं 17 जून को स्थानीय किराना दुकानदार मुरारीलाल उदयका एवं मनोज कुमार से 10 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। इस संबंध में सीतामढ़ी कांड संख्या 481/21 अंकित किया गया था।


रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल नंबर को अमन कुमार के पास से बरामद किया गया है। उक्त रंगदारी कांड के उद्भेदन में पुलिस प्रशिक्षु उपाधीक्षक हुलास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें सीतामढ़ी नगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय , पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र महतो , पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार , सिपाही रामबाबू व सिपाही गणेश कुमार शामिल थे। इस प्रकार थाना कांड संख्या 481/21 रंगदारी कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।