समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद


 *समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद


गंभीर।...............................जिलाधिकारी ने सेना एवम एसडीआरएफ के अधिकारियों से किया विस्तृत चर्चा ।* ..................................जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बाढ़ पूर्व तैयारियो के आलोक में भारतीय सेना के अधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ बैठक कर कई विन्दुओ पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी एवम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति आदि को लेकर अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की नदियों एवं नदियों के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी सेना के पदाधिकारियों को दी गई। उन्होंने जिले की संचार योजना,शरण स्थली,तटबंधों की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की सूची आदि के संबंध में विशेष चर्चा किया। जिलाधिकारी द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ सेना के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का भी निदेश दिया गया। बाद में भारतीय सेना के अधिकारियों ने रीगा, सुप्पी, मेजरगंज आदि बागमती नदी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के भ्रमण भी किया। उक्त बैठक में जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद,मेजर चौहान सहित सेना एवम एसडीआरएफ के अधिकारी शामिल थे।

 *---------------------------बदलकर अपना व्यवहार, करो* *कोरोना पर वार*

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।