पटना पुलिस को मिली हाईटेक बाइक, क्राइम कंट्रोल के लिए होगी चौक-चौराहे पर तैनाती
पटना पुलिस को मिली हाईटेक बाइक, क्राइम कंट्रोल के लिए होगी चौक-चौराहे पर तैनाती
पटना : पटना के सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय पुलिस ने एक नई शुरुआत की है. राजधानी पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा (Patna SSP) ने ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के जवानों को हाईटेक बाइक के साथ शहर के चौक चौराहे पर तैनात किया है.
शहर के चौक-चौराहे पर इन पुलिसकर्मियों की तैनाती विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को सही करने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए 17 बाइक को पुलिस नवीन केंद्र से रवाना किया गया.


Comments
Post a Comment