डीएम ने बाढ़ पूर्व तकनीकी टीम के साथ बागमती के तटबंधों का किया निरीक्षण
डीएम ने बाढ़ पूर्व तकनीकी टीम के साथ बागमती के तटबंधों का किया निरीक्षण
SITAMARHI : संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम सुनील कुमार यादव ने वरीय एवम तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ सुप्पी प्रखंड अंतर्गत अख्ता, सोनाखान एवं रामपुर कंठ से सटे बागमती नदी के तटबंधो (बाँध)सहित बैर्गेनिया के कई तटबंधों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बाँध निर्माण में उपयोग किये जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। डीएम ने 24 घण्टे तटबंधों की पेट्रिलिंग करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने रात्रि गश्ती को पूरी सजगता के साथ लगातार करने के लिए अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि रेन कट पर पूरी निगरानी रखे। सूचना तंत्र को मजबूत रखे ताकि समय पर सूचना प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगो एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग ले। बांध निरीक्षण के क्रम में अधीक्षण अभियंता बागमती प्रमंडल निदेशक डीआरडीए मुमुक्ष चौधरी, ओएसडी प्रशांत
कुमार , थाना अध्यक्ष सुप्पी आदि उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment