सीतामढ़ी पुलिस दिन भर घुमाती रही खून टपकती ट्रक, अन्ततोगत्वा राज से नहीं उठा पर्दा



सीतामढ़ी पुलिस दिन भर घुमाती रही खून टपकती ट्रक, अन्ततोगत्वा राज से नहीं उठा पर्दा



सीतामढ़ी नगर थाना द्वारा शनिवार की अहले सुबह एक बंगाल नम्बर प्लेट का ट्रक पकड़ा गया. ट्रक से खून की बूंदे गिर रही थी. ट्रक महिला थाना परिसर में लगाया गया था. इसकी भनक मीडियाकर्मियों को लगी तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पुलिस द्वारा आनन-फानन में ट्रक वहाँ से हटवा दिया गया.



इस संबंध में एसपी हरकिशोर राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद एसडीपीओ सदर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि “हम जबाब नहीं दे सकते हैं, हम ऑथोराइज़्ड नहीं है.” हेड क्वार्टर डीएसपी पीएन साहू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.”



 


इधर, पुलिस दिन भर ट्रक (वाहन संख्या WB19K1500) इधर से लेकर उधर घूमती रही. कभी बरियारपुर फोर लेन तो कभी डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथ फोर लेन पर ट्रक लगा कर रखा गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रक में एक ड्राइवर और नगर थाना का एक सिपाही मौजूद था जो ट्रक इधर से उधर लेकर घूम रहा है.



 


अन्तोगत्वा इस राज से पर्दा नहीं उठा कि ट्रक में आखिर ऐसा क्या था जो पुलिस बताना नहीं चाह रही है. ट्रक से खून की बूंदे क्यों गिर रही थी ? ट्रक में किस प्रकार का सामान था ? आखिर थाना से लेकर वरीय अधिकारी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. हालांकि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.





Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।