बेटी को पता चली मम्मी के अफेयर की खबर तो किया चौकाने वाला काम

 



पुणे से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ जब एक 21 साल की लड़की को अपनी मां के प्रेमसंबंधों के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसके बाद उसने जो किया वह जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल बेटी ने मां के साथ प्रेम करने वाले व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए अपनी मां के वाट्सअप अकाउंट को हैक किया। उसके बाद उसमें बेटी को उनके और उस व्यक्ति के बीच के अंतरंग संबंधों की तस्वीरें मिलीं। तस्वीरें देखने के बाद बेटी ने इस बारे में अपने प्रेमी को बताया और फिर दोनों ने मिलकर मां के प्रेमी को ब्लैकमेल कर उससे फिरौती वसूलने की साजिश रची।




इस मामले में बेटी ने अपनी माँ के प्रेमी से 15 लाख की रकम मांगी और न देने पर तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। हालाँकि इस पूरे मामले में पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है इस पूरे मामले में माँ के 42 साल के मंगेतर ने पुणे के विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। वह बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामानों को बेचने का धंधा करता है और उसकी दुकान में मई महीने में दो अनजाने लोग आए थे।



 


उसने बताया, उन्होंने पहले कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामानों के बारे में बात की, लेकिन इसके बाद अचानक गाली-गलौज करने लगे। दोनों कहने लगे कि, ‘तुम्हारा एक महिला से संबंध है। हमारे पास उससे जुड़ी तस्वीरे हैं।’ यह सब होने के बाद दोनों उन्हें कार में बिठा कर अलंकार पुलिस चौकी के पास ले गए और कार में मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया। इस दौरान मोबाइल में कुछ वीडियोज और फोटोज थे तो आरोपियों ने वे भी निकाल लिए और उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दने लगे। फिर दोनों आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी और हर महीने एक लाख और आठ महीने में सारे पैसे चुकाने की धमकी दी।



 

वहीँ उसके बाद शिकायतकर्ता ने बदनामी से बचने के लिए 2 लाख 60 हजार तक की रकम अदा की, लेकिन अंत में वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज करवा दी। अब पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।



 



 






Bihar

‘राम का विरो


Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।