सीतामढ़ी में शादी समारोह में जा रही बस 20 फ़ीट गढ्ढ़े में गिरी
जानकारी के मुताबिक बस संख्या BR06P3779 सोनबरसा से पुनौरा धाम आ रही थी। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने पुनौरा धाम आ रहे थे। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अचानक टायर ब्लास्ट का तेज आवाज हुआ और बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित है।
घटना की सूच callना मिलने पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य में लग गई है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। आधा दर्जन लोगों को हल्की चोट लगी है। पुलिस के मुताबिक मौके से ड्राइवर और खल्लासी फरार हो गए है।
Comments
Post a Comment