सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, छापेमारी में महिला समेत 4 गिरफ्तार
सीतामढ़ी शहर से सटे रेड लाइट एरिया में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है जहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दलालों के एक गिरोह ने उसे अपने जाल में फंसाकर रेड लाइट एरिया में बेच दिया वहां पिछले एक सप्ताह से उससे वेश्यावृत्ति करवाने के लिए तरह-तरह के हतकंडे अपनाया जा रहा था। मना करने पर युवती के जिस्म पर कई जगहों पर लोहे के रॉड से दागा गया इसके बाद भी नहीं मानी तो उसके शरीर में आग लगा दी।ड़िता जान बचाकर थाने पहुंची। एसपी के निर्देश पर नगर सर्किल इंपेक्टर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की और एक महिला समेत चार लोगों गिरफ्तार किया गया। सभी से पूछताछ जारी है। वहीं, पीड़ित युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Comments
Post a Comment