जीतन राम मांझी की बहू ने अब तेजस्वी को रगड़ा, कहा – “लबरी बहन के लबर भाई”, जहरीला दारू मत बेचवाइए, उनको रोकिए

 पटना : बिहार की राजनीति में नई नई इंट्री करनेवाली जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी अक्सर अपने विवादित ट्विट को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब तक  लालू की बेटी रागिनी पर निशाना साधती रही दीपा संतोष मांझी ने इस बार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को लबरी बहन का लबर भाई बताते हुए शराबबंदी को लेकर बार बार की जा रही आलोचना को लेकर आड़े हाथ लिया है।



लबरी बहन के लबर भाई .@YADAVTEJASHWI जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखतें हैं ताकि कीड़ा ना लगे,अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा?

वईसेही दारू बंद है,अब आपका लोग ज़हरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे ना करेगा?

आप भी जागरूकता फैलाईए,सिर्फ़ आरोप मत लगाईए



— Deepa Santosh Manjhi (@dipamanjhi) November 18, 2021

दीपा ने शराबबंदी की तुलना सल्फास की गोली से की है, उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए लिखा है कि “लबरी बहन के लबर भाई .@yadavtejashwi जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखतें हैं ताकि कीड़ा ना लगे,अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा? वईसेही दारू बंद है,अब आपका लोग ज़हरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे ना करेगा? आप भी जागरूकता फैलाईए,सिर्फ़ आरोप मत लगाईए।”



ठेठ देहाती अंदाज में किया हमला


इससे पहले भी दीपा संतोष मांझी भी कई बार अपने ट्विट में कई बार राजद और लालू परिवार पर हमलावर रही हैं। इस दौरान उनके ट्विट में ठेठ देहाती अंदाज देखने को मिलता  है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने लालू की बेटी रोहिणी को लबरी कहा था, अब उन्होंने तेजस्वी यादव को लबर करार दिया है। इसी तरह उन्होंने कंगना रानौत को चुनौती दी थी कि वह बिहार में आकर अपनी बात बोल के दिखाए, मुंह नोंच लूंगी।


Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।