खान सर ने जिसके लिए प्रचार किया वह मुखिया बन गया, जानें कितने वोटों से हुई जीत

 अपने पढ़ाने के अंदाज से मशहूर खान सर (Khan Sir) एक बार चर्चा में हैं. बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) में जिस प्रत्याशी के लिए के उन्होंने प्रचार किया था उसे मुखिया पद से जीत मिल गई है. विपिन सर (Vipin Sir) के नाम से मशहूर यूट्यूबर और गणित के शिक्षक अब मुखिया बन गए हैं. खान सर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. ऐसे में खान सर की ओर से प्रचार के बाद प्रत्याशी को मिली जीत से उनकी जबरदस्त चर्चा हो रही है.




बता दें कि वैशाली के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की सलहा पंचायत से विपिन सर नाम से मशहूर यूट्यूबर चुनाव मैदान में थे. उनके प्रचार के लिए ही कुछ दिन पहले खान सर आए थे. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. आठवें चरण की मतगणना के बाद आज शुक्रवार को परिणाम आया तो पता चला कि उन्होंने जिसके लिए प्रचार किया था वह 100 से अधिक वोटों से जीत गया है.


प्रचार के दौरान खान सर ने कहा था, “1000 नहीं 5000 लीजिए और वोट भी नहीं दीजिए. खस्सी (बकरा) पांच हजार में बिकता है, आदमी एक हजार में कैसे बिक जा रहा है. स्वास्थ्य, शिक्षा, की लड़ाई लड़िए आप लोग. हम हमेशा आएंगे यहां. किसी को पढ़ाई-लिखाई की जरूरत होगी तो हमसे पटना में मिलिएगा.”

https://youtube.com/watch?v=QGecGGCI730&feature=share

जीते हुए प्रत्याशी के दोस्त हैं खान सर

प्रचार के दौरान प्रत्याशी विपिन कुमार ने कहा था कि वो समाज में करप्शन को देखते हुए चुनाव मैदान में उतरे हैं. वो यूट्यूब पर पढ़ाने के साथ समाज सेवा भी करेंगे. कहा था कि ‘खान सर’ उनके दोस्त हैं इसलिए वो उनके साथ आए थे.

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।