सीतामढ़ी में रफ़्तार कहर, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो युवक जख़्मी


सीतामढ़ी में रीगा-सीतामढ़ी पथ पर बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से आसपास में भर्ती कराया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार गणेशपुर बखरी गांव निवासी अवधेश ठाकुर के पुत्र जीतू कुमार एवं स्टेशन टोला निवासी राजकिशोर साह के पुत्र उज्जवल कुमार अपने बाइक वीआर30जेड 3231 से सीतामढ़ी अपने निजी काम से जा रहा था.

इसी बीच मनियारी पोखर के समीप ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जीतू की हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर पुनौरा थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर थाने ले गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया है.

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।