बिहार के मधुबनी में चैंबर में घुसकर जज पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्तौल, अजीबोगरीब फैसला दे चर्चा में थे एडीजे

 बिहार के मधुबनी में चैंबर में घुसकर जज पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्तौल, अजीबोगरीब फैसला दे चर्चा में थे एडीजे

जिला न्यायाधीश (एडीजे) अविनाश कुमार के चैंबर में घुसकर घोघरडीहा के थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने पिस्तौल तान दी। थानाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए एडीजे से मारपीट भी की। इससे हड़कंप मच गया। डीएसपी ने थानाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है।



 (मधुबनी),झंझारपुर अनुमंडल कोर्ट परिसर में गुरुवार को अजीबीगरीब घटना घटी। घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने अपने सहयोगी पुलिस अधिकारी एसआई अभिमन्यु कुमार शर्मा के साथ एडीजे प्रथम अविनाश कुमार के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान थानाध्यक्ष ने एडीजे पर पिस्तौल तान ली और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। कार्यालय में मारपीट की भनक लगते ही अनुमंडल कोर्ट के कर्मी व कई अधिवक्ता वहां जुट गए और बीचबचाव कर एडीजे को हमलावर पुलिस अधिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया। इसके बाद आक्रोशित कर्मियों व अधिवक्ताओं ने दोनों पुलिस अधिकारियों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि एडीजे पिछले दिनों अपने अजीबोगरीब फैसलों को लेकर अविनाश कुमार चर्चा में रहे थे


घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी व हंगामा का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, डीएसपी आशीष आनंद एवं झंझारपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नेहा कुमारी भारी दल-बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। फिलहाल घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की कवायद चल रही है। वरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कोर्ट परिसर में कैंप कर रहे हैं। कोर्ट परिसर के दोनों प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। पूरा परिसर पुलिस छावनी बना हुआ है। इधर, इस घटना को लेकर कोर्ट कर्मियों व अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। दोनों आरोपित पुलिस पदाधिकारी फिलहाल हिरासत में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।