सीतामढ़ी में पोखर में शव मिलने से मचा हड़कंप, देर से पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा विरोध

 इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव से आ रही है जहां एक वृद्ध का शव पोखर में मिलने से हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी सीताराम साह के रूप में हुई है.





जानकारी के मुताबिक सीताराम साह बीते शाम बाजार गए थे जिसके बाद वह वपास नहीं लौटे. परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला. रविवार की अहले सुबह गांव के एक पोखर के पास उनका चप्पल चश्मा मिला, जिसके बाद पोखर से मृतक का शव भी बरामद हुआ.



शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. घटनास्थल के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए. सूचना मिलने पर देर से पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. ग्रामीण वरीय पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे.

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।