राहुल हत्या मामला:युवती के चाहत में लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतारा, मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार.

 सीतामढ़ी : जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनगर बसवरिया में छात्र राहुल की हत्या मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दरअसल, राहुल पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। जो कांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण को नहीं भाती थी। एक दिन मौका मिलते ही लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उक्त मामले में राहुल के दो दोस्तों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जिसमें पता चला है। पकड़े गए दोस्तों की पहचान बसवरिया निवासी अजय कुमार और करण कुमार के रूप में की गई है।


इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर बसवरिया निवासी शिक्षक महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बसवरिया के लक्ष्मण से उसका विवाद चल रहा था। पकड़े गए दोस्तों ने बताया कि लक्ष्मण के द्वारा राहुल को बार-बार उससे न मिलने और न बात करने के लिए मना करता था। बावजूद राहुल न मानते हुए उससे बात करता था। इसलिए खुन्नस में आकर लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतार दिय के दिन राहुल को उसके दोस्तों ने बुला कर रखा था। बाद में मुख्य आरोपी पहुंचे लक्ष्मण कुमार से उसकी बकझक हुई और गुस्से में आकर लक्ष्मण ने राहुल को चाकू गोद दिया। हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी लक्ष्मण अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रविवार की शाम छात्र राहुल की हुई थी हत्या।

बीते रविवार को भरे बाजार में 16 वर्षीय छात्र राहुल की चाकू गोदकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह बसवरिया चौक पर मृतक का शव रखकर पूर्ण रूप से जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही थी। मृतक की पहचान बसवरिया लक्ष्मी नगर निवासी मिडिल स्कूल के शिक्षक महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार के रूप में रूप में किया गया था।

स्रोत दैनिक भास्कर

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।