सीतामढ़ी में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप दो युवकों पर लगा है.
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 फरवरी की शाम नाबालिक खेत में बकरी चराने गई थी. इस दौरान दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद नाबालिग पीड़िता की स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ.
परिजनों को नाबालिक ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के आवेदन पर जांच टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई है. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है.
Comments
Post a Comment