सीतामढ़ी में दुकानदारों को लाइसेंस लेने में बाधक बना किरायानामा
दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक लेने में किरायानामा व एग्रीमेंट बाधक बनता जा रहा है। शहर की अधिकांश दुकानें व बड़े प्रतिष्ठान किराए की मकान में संचालित हो रही है। इसमें अस्सी प्रतिशत से अधिक दुकानदारों के पास किरायानामा व एग्रीमेंट का अभाव है। जिसके चलते उनका ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक नहीं बन पा रहा है।
दुकानदारों को मकान मालिकों का बना रहता खौफः शहर के पौस इलका जहां ग्राहकों की अधिक भीड़ रहती है। वहां किराये पर दुकान चला रहे दुकानदारों को मकान मालिकों का खौफ बना रहता है। शहर के प्रमुख चौक किरन चौक, गांधी चौक, मेन रोड के दो दर्जन से अधिक किराये के मकान में दुकानदारों ने मकान मालिक के डर से अपना नाम नहीं छापने के भय से बताया कि वे ट्रेड लाइसेंस व अन्य कानूनी प्रमाणक लेना चाहते हैं।
ट्रेड लाइसेंस लेने में आधार व पैन के साथ दुकान स्थान का मालिक सहित फोटो के अलावे दुकान व व्यापार स्थल का मालिकाना हक का दस्तावेज और किरायानामा व मकान मालिक से प्राप्त एनओसी की जरुरत होती है। जब दुकानदार मकान मालिक से ऐसी वार्त्ता व बात कहते तो मकान मालिक दुकान खाली करने की बात करने लगते हैं। निगम कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस नहीं बन पा रहा है।कई प्रमुख चौक पर किराया के मकान में दुकान चला रहे दुकानदारों ने बताया कि दुकान किराया पर लेते समय वे मोटी रकम पगड़ी दे कर दुकान किराया पर लिए हैं। लेकिन मकान मालिक किरायानामा नहीं दिया। यदि अभी किरायानामा की चर्चा करें तो दुकान खाली करने की बात कही जाएगी। वहीं दुकानखाली करने पर अधिक • पगड़ी देकर कोई दुकान लेने वालों की भीड़ जुट जाएगी।


Comments
Post a Comment