सीतामढ़ी में जनरल स्टोर दुकानदार की बेटी बनी जिला टॉपर, ख़बर विस्तार से लिंक पर उपलब्ध
बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्रों में हर्षोल्लास है तो वही फेल हुए छात्रों में उदासी छाई है।
सीतामढ़ी में इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में कला संकाय से महंत रघुनाथ दास बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा शिबु कुमारी ने 449 अंक लाकर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिबु के पिता अमोद कुमार चौधरी चकमहिला चौक के समीप जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
वह मूल रूप से मेजरगंज के कुवारी मदन गांव के रहने वाले है। पुत्री की सफलता पर मां रीना देवी और पिता अमोद कुमार चौधरी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिबु ने दैनिक जागरण से खास बातचीत में बताया कि वह आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
शिबु बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने मैट्रिक में भी 426 अंक प्राप्त किया था। शिबु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
Comments
Post a Comment