सीतामढ़ी जंक्शन पर कैंटीन हथियाने को लेकर हुई अरुण सिंह की हत्या! पुलिस ने महिला समेत 3 को पकड़ा

 सीतामढ़ी जंक्शन पर बीते 16-17 अगस्त को कोई कैंटीन संचालक अरुण कुमार सिंह की हत्या के मामले में रेल पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस सभी को लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है।


सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपितों ने मिलकर अरुण कुमार सिंह से कैंटीन को हथियाने की साजिश रची थी। हालांकि रेलवे पुलिस इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जंक्शन पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को पुलिस वालों ने तस्वीर लेने से मना कर दिया

रेल पुलिस आनन-फानन में सभी लोगों को लेकर मुजफ्फरपुर की ओर रवाना हो गई। मृतक के परिजनों को भी मुजफ्फरपुर बुलाया है। पुलिस ने अब तक तीनों गिरफ्तार लोगों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की इतना बताया गया है कि हिरासत में पूछताछ के लिए एक महिला और दो पुरुष को पकड़ा गया है।


आपको बता दें कि बीते 17 अगस्त की सुबह जंक्शन पर बने कैंटीन के फर्श पर अरुण कुमार सिंह की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रेलवे स्टेशन पर चाकू से गोदकर कैंटीन संचालक अरुण सिंह की हत्या की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।