सीतामढ़ी में रेड लाइट एरिया के तहखाने से मिली लड़कियां, पांच बिचौलिये धराये

 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग टीम की सूचना पर सीतामढ़ी पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार की शाम शहर से सटे रेड लाइट एरिया बोहा टोला में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान देह व्यापार के चंगुल में फंसी छह किशोरियों को मुक्त कराया गया।



पांच बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन महिलाएं शामिल है। देह व्यापार के धंधेबाज के अड्डे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। शाम करीब 3 बजे के बाद अचानक पुलिस व एनजीओ की रेड लाइट एरिया में पहुंचने के बाद अफरातफरी मच गई। घरों से महिलाएं, पुरुष व लड़कियां इधर-उधर भागने लगे।


एनसीपीआर एवं बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ की सूचना के मुताबिक बहला-फुसलाकर देह व्यापार के धंधे में लाई गई लड़कियों को बरामद करने में सफलता मिली है। इसकी सूचना के बाद ही डीएम व एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई।

प्रशिक्षु डीएसपी सोनम कुमारी व बेलसंड एसडीपीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस ने छापेमारी कर इन लड़कियों को मुक्त कराने के साथ ही बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट के रूप में डुमरा सीओ चंद्रजीत प्रकाश को प्रतिनियुक्त किया गया था। पुलिस गिरफ्तार बिचौलियों से नगर थाना में पूछताछ कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।