सीतामढ़ी में दारोगा की गिरफ्तारी का वारंट जारी, सरकारी नम्बर से रंगदारी मांगने का आरोप

 सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के तत्कालीन थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया है। रंगदारी के एक मामले में दारोगा अशोक कुमार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मेजरगंज के निवासी प्रभात कुमार से मेजरगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी अशोक कुमार द्वारा अपने सरकारी मोबाइल नंबर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है.





जानकारी के मुताबिक, एसीजेएम-1 की कोर्ट ने दारोगा अशोक कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। दारोगा अशोक कुमार का गिरफ्तारी वारंट सीतामढ़ी एसपी को भेजा गया है, जिसमें दारोगा अशोक कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं।



हैरानी की बात यह है कि जिस दरोगा को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने 10 अगस्त को वारंट जारी किया है, वह फिलहाल डुमरा थाने में पदस्थापित है। डुमरा थाना सीतामढ़ी न्यायालय और एसपी कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित है। बता दें कि मेजरगंज निवासी प्रभात कुमार ने सीतामढ़ी न्यायालय में एक परिवाद दायर किया था जिसके तहत धारा 385 यानी रंगदारी में कोर्ट में संज्ञान लेते हुए हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।