सीतामढ़ी में एडमिशन के लिए बुलाकर संचालक ने किया दुष्कर्म

 सीतामढ़ी में एक इंस्टीच्यूट संचालक ने दो सगी बहनों को नशीली पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दोनों बहन कोचिंग में एडमिशन के लिए आई थी। मंगलवार की शाम दोनों बहन के साथ दुष्कर्म किया गया है।



पीड़िता की मां ने नगर थाना सीतामढ़ी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मधुबनी जिले के सकटी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार मिश्रा के बेटे प्रभास मिश्रा को आरोपी बनाया गया है।


शरद इंस्टीच्यूट आंफ टेक्नोलॉजी कोल्हापुर महाराष्ट्र का ऑफिस सीतामढ़ी शहर के शिप्रा गार्डन स्थित एक मकान में किराए पर खोल रखा है। यहां पॉलिटेक्निक की भी पढ़ाई होती है। दोनों पीड़िता बहन मंगलवार को यहां एडमिशन के लिए आई थी। 3 सितंबर को नामांकन होना था।


इस दौरान 29 अगस्त को दोनो बहनों की मां के मोबाइल पर ऑफिस के संचालक प्रभास का फोन आया था। मंगलवार की सुबह 9.30 बजे दोनों को बुलाया था। यहां तक कहा गया कि नामांकन के संबंध में कुछ बात करनी है। पीड़िता की मां ने बताया की दोनों बहन 11बजे दिन में घर से संस्था जाने के लिए निकल गई। दोपहर 2 बजे तक घर नहीं लौटी।


प्रभास के मोबाइल पर फोन लगाकर बेटियों के बारे में जानकारी ली तो बताया कि दोनों एमआरडी कालेज में आचरण प्रमाण पत्र लेने गयी है। वहीं, शाम 4 बजे दोनों बहनों के मित्र पप्पू कुमार, गौतम कुमार और रीतिक कुमार ने परिजनों को फोन कर रेप के बारे में जानकारी दी।


पीड़िता की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और संस्था पहुंची। पुलिस और परिजन पहुंचकर आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।