सीतामढ़ी में महज 20 हजार रुपये के लिए कलयुगी बेटे ने की माँ की निर्मम हत्या

 सीतामढ़ी जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। महज 20 हजार रुपये के लिए एक कलयुगी बेटे ने माँ की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।




घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी शिव मंदिर रोड की है। मृतक मीणा देवी की हत्या उसके पुत्र चुनचुन साह ने कर दी है। हत्या के बाद पुत्र फरार हो गया है। घर में पत्नी व बच्चे है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पुत्र सब्जी बेचता करता है। शनिवार को उसने अपनी मां से बीस हजार रुपये मांगा था। मां के इंकार करने पर पुत्र के बीच सड़क पर झगड़ा भी हुआ था।


घटना की जानकारी मिलने पर मेहसौल ओपी पुलिस के मंजर खान ने खैरवा पेट्रोल पंप के पास से आरोपित चुनचुन साह को गिरफ्तार कर लिया है। वही, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।