51 हजार में रेड लाइट एरिया में बेची गई विवाहिता बोली- जेठ से बन गए संबंध, तो छोड़ा घर लेकिन…

 सीतामढ़ी जिले की एक विवाहित महिला को 51 हजार में पूर्णिया के रेडलाइट एरिया में बेच दिया गया था। बिक्री के लगभग 25 दिन बाद सीतामढ़ी जिले की बेलसंड थाना की पुलिस ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से पीड़ित महिला को खुश्कीबाग रेडलाइट एरिया से बरामद किया है। बरामद महिला को सीतामढ़ी पुलिस अपने साथ लेकर वापस लौट गई है।


मुजफ्फपुर स्टेशन पर दलाल के चंगुल में फंसी थी महिला


बरामद महिला से पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई वह बेहद चौकाने वाली थी। दरअसल महिला की शादी बेलसंड थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। बाद में उसका अवैध संबंध अपने भैंसुर (जेठ) से हो गया। इसको लेकर घर में विवाद होने लगा। इस विवाद के चलते स्थिति ऐसी बनी कि महिला ने घर ही छोड़ दिया। वहां से वह मुजफ्फपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां महिला इस रैकेट से जुड़े एक दलाल के चंगुल में फंस गई। दलाल ने उसके प्रति खूब सहानुभूति दिखाई और उसे भोजन आदि भी कराया। साथ ही 15 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे पूर्णिया रेडलाइट एरिया लेकर चला आया। यहां शब्बो खातून नामक महिला के साथ उसे 51 हजार में बेच दिया।

मायके वालों द्वारा दर्ज प्राथमिकी से पति था परेशान


इधर महिला के गायब होने पर मायके वालों ने उसके पति के खिलाफ महिला को गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। यह प्राथमिकी बेलसंड थाना में दर्ज कराई गई थी। इसको लेकर पुलिस आरोपित पति पर लगातार दबाब बना रही थी। इधर नौकरी के बदले जिस्मफरोशी के धंधे के धकेल दिए जाने से परेशान महिला ने तीन दिन पूर्व किसी ग्राहक के माध्यम ही अपनी आपबीती अपने भैंसुर को बताई।


उसने इसकी जानकारी अपने भाई यानि महिला के पति को दी। पति ने तत्काल पूरी जानकारी बेलसंड थाना पुलिस को दी। बेलसंड थाना पुलिस ने तुरंत सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह से संपर्क साधा और पुलिस की टीम गुरुवार की रात यहां पहुंच गई। रात में ही सदर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर महिला को बरामद कर लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।