बैंक के सामने दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर से तीन लाख रुपये की लूट, वारदात CCTV में कैद

 बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर से बाइक सवार अपराधी तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात पटना के बाईपास थाना इलाके की है जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास शक्ति सिंह को लूटकर भाग गए. पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.



दरअसल सुबह 11 बजे के करीब जब प्रोपर्टी डीलर शक्ति सिंह कार से बैंक के पास पहुंचे थे. कार से निकलकर शक्ति सिंह बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अपराधी उनके हाथ से पैसे छीनकर भागने लगे.


इस दौरान कुछ पैसे सड़क पर ही गिर गए. उन्होंने बाइक सवार अपराधी को पकड़ने की कोशिश लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे. प्रोपर्टी डीलर शक्ति सिंह ने बताया कि वो पांच लाख रुपये एसबीआई शाखा में जमा करने के लिए बैंक के पास पहुंचे थे उसी दौरान दो बदमाश पैसों से भरा थैला उनसे छीनकर भागने लगे.


हैरानी की बात ये है कि बायपास थाना पुलिस कुछ मिनट पहले ही बैंक के अंदर गई थी इसके बावजूद भी अपराधी पैसे लूटने में सफल हो गए. पैसे लूटने के दौरान बदमाशों के हाथों से कुछ पैसे जमीन पर गिर गए जिससे शक्ति सिंह के 2 लाख रुपये बच गए जबकि तीन लाख रुपये लेकर बदमाश वहां से भाग गए.

इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी बैंक के अंदर से बाहर निकले और प्रोपर्टी डीलर से पूछताछ कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान कर अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है.

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।