सीतामढ़ी में बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, महिला को बंधक बनाकर पीटा

 सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र में तपस्वी नारायण दास महाराज के गेट के समीप एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चा चोर की अफवाह फैला कर महिला की पिटाई की गई।



घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला को पागल बता कर छोड़ दिया। पुलिस के जाते ही ग्रामीण उस पर टूट पड़े। उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे कार में बैठा कर घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया।



बताते चलें कि इन दिनों इलाके में अक्सर विक्षिप्त महिला एवं पुरुष को लोग बच्चा चोर समझकर पिटाई कर देते हैं। संग्राम फंदह गांव निवासी बीकू पासवान (टमाटर) समेत अन्य कई लोगों की मदद से उस महिला की जान बच सकी। अगर समय रहते उसे ग्रामीणों की भीड़ के चंगुल से बाहर नहीं निकाला जाता है तो वह महिला मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकती थी।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।