सीतामढ़ी में नगर निकाय के चुनाव की घोषणा, जानिए कब कहां डाले जाएंगे वो

 बिहार में नगर निकाय चुनाव का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य भर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के जनकपुर रोड नगर परिषद, बैरगनिया नगर परिषद और बेलसंड नगर पंचायत में 10 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि सीतामढ़ी नगर निगम में 20 अक्टूबर को मतदान होगा।



आपको बताते चलें कि सीतामढ़ी नगर निगम में मेयर एवं डिप्टी मेयर पद सामान्य कैटेगरी में अन्य के लिए अनारक्षित किया गया है। मतलब किसी भी कैटेगरी के महिला एवं पुरुष उम्मीदवार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं।



गौरतलब है कि बिहार में लंबे समय से नगर निकाय के चुनाव का इंतजार हो रहा था। हालांकि चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है जब त्योहारों का समय होगा। एक महीने की अवधि में प्रचार-प्रसार करने के लिए उम्मीदवार अभी से ही लग गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।