सीतामढ़ी में गोयनका कॉलेज के कर्मी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

 सीतामढ़ी शहर के श्री राधे कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में शुक्रवार को एक छात्रावास के छात्रों द्वारा कॉलेज कर्मी को बुरी तरह से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।



घायल आनंद बिहारी सिंह एक निजी टीवी चैनल के संवाददाता भी हैं। बताया जा रहा है कि गोयनका कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कुछ उपद्रवी कक्षा में घुसकर व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। ईंट व डंडों से सर पर वार किया गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।



हलचल पर कॉलेज के अन्य स्टाफ जब पहुंचे तो आनंद बिहारी सिंह खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में कर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।



घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही, इस मामले की जानकारी लेने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य राम नरेश पंडित के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

Comments

Popular posts from this blog

अबु धाबी मे छठ पूजा बिहारवासियों ने धूम धाम से मनाया*

व्यक्ति ने ‘महान काम’ किया है. इस महानता का परिचय उसने एक पत्र में वर्णित किया. वर्णन ऐसा कि जिस दुकान में चोरी हुई उसके मालिक भी पिघल गए.पुलिस को बुलाने के बाद भी केस नहीं दर्ज करवाया

सीतामढ़ी शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के नाहर चौक के नजदीक एक मोटरसाइकिल स्टार्ट करते ही इंजन से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान बाइक चालक तुरंत कूदकर वहां से भागा।