समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद
*समाहरणालय, सीतामढ़ी* ■ *बाढ़ पूर्व तैयारियो को लेकर* *जिला प्रशासन वेहद गंभीर।...............................जिलाधिकारी ने सेना एवम एसडीआरएफ के अधिकारियों से किया विस्तृत चर्चा ।* ..................................जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बाढ़ पूर्व तैयारियो के आलोक में भारतीय सेना के अधिकारियों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ बैठक कर कई विन्दुओ पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी एवम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति आदि को लेकर अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की नदियों एवं नदियों के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी सेना के पदाधिकारियों को दी गई। उन्होंने जिले की संचार योजना,शरण स्थली,तटबंधों की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों की सूची आदि के संबंध में विशेष चर्चा किया। जिलाधिकारी द्वारा एसडीआरएफ टीम के साथ सेना के अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का भी निदेश दिया गया। बाद में ...