Posts

सीतामढ़ी में जितिया पर्व से जोड़कर एक अफवाह तेजी से फैल रहा है.

Image
 सीतामढ़ी में फैली अफवाह, लोग धरल्ले से खरीद रहे Parle-G, जानिए सच्चाई सीतामढ़ी में जितिया पर्व से जोड़कर एक अफवाह तेजी से फैल रहा है. लोग एक दूसरे से अफवाह बांट रहे हैं कि घर में जितने भी बेटे हैं, उन सब को पारले जी खाना है अन्यथा उनके साथ अनहोनी हो सकती है.मिल रही जानकारी के मुताबिक पूरे जिले भर में यह अफवाह तेजी से फैल रही है. इस अफवाह के कारण दुकानों पर पारले – जी बिस्किट गायब हो चुका है. लोग आनन-फानन में बिस्किट खरीदे जा रहे हैं.स्थानीय संवाददाताओं के मुताबिक बैरगनिया, ढेंग, नानपुर, डुमरा, बाजपट्टी, मेजरगंज समेत कई प्रखंडों में यह अफवाह फैल चुका है. इस अफवाह के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है.हालांकि यह अफवाह कब और कहां से फैली, यह अब तक पता नहीं चल सका है. इस अफवाह के कारण पारले कंपनी को मुनाफा हुआ है. मार्केट में पड़ा आधा स्टॉक एक दिन में खत्म हो चुका है. इस संबंध में कंपनी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया.

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एलके कॉलेज, सीतामढी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।।

Image
 गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एलके कॉलेज, सीतामढी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।। इस कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर प्राचार्य, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया सब ने मिलकर गांधी चौक पर झाड़ू लगाकर सफाई की कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अनिल कुमार सिन्हा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो० ललन कुमार राय ने किया। उक्त अवसर पर गांधी चौक पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने सभी को स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता हेतु शपथ दिलाई जिसमें सभी ने हाथ उठाकर अपने परिवार, समाज, आसपास को स्वच्छ रखते हुए दूसरे को भी स्वच्छता की सीख देने का संकल्प लिया। प्रो0 सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है और ईश्वर भक्ति के बराबर है। गांधी जी के आश्रम में जो कोई रहने आता था उसे आश्रम की सफाई का काम करना होता था जिस में शौच का वैज्ञानिक ढंग से निस्ता...

सीतामढ़ी पंचायत चुनाव (द्वितीय चरण) मतदान प्रतिशत (सुबह 12 बजे तक)

Image
 सीतामढ़ी पंचायत चुनाव (द्वितीय चरण) मतदान प्रतिशत (सुबह 12 बजे तक) 1. नानपुर प्रखंड पंचायत राम नगर वार्ड नंबर 7  55 प्रतिशत सीतामढ़ी में हो रहे पंचायत चुनाव की सभी गतिविधियों का अपडेट पाने के लिए जुड़े रहे द वॉइस ऑफ बिहार न्यूज़ के साथ.

सीतामढ़ी। चरौत व नानपुर में शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है दूसरे चरण के चुनाव, एसपी कर रहे हैं लगातार बूथों का निरीक्षण

Image
सीतामढ़ी। चरौत व नानपुर में शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है दूसरे चरण के चुनाव, एसपी कर रहे हैं लगातार बूथों का निरीक्षण सुरसंड से दर्जनों मतदान कर्मी व पुलिस जवान चरौत व नानपुर में करा रहे हैं दूसरे चरण के चुनाव सीतामढ़ी जिले के सुरसंड क्षेत्र से दर्जनों मतदान कर्मी और पुलिस जवानों को नानपुर और चरौत में भेजकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करा रहे हैं जो बिल्कुल आप तस्वीर में देख रहे हैं। यह नजारा बुधवार की है जहां आप देख सकते हैं और लगातार अलग-अलग बुथो का एसपी हर किशोर राय व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। उत्साह के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

भारत बन्द के समर्थन सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी

Image
 भारत बन्द के समर्थन सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी कृषि विरोधी तीन काले कानूनों को अविलंब रद्द करने, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने और बिजली बिल कानून 2020 वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर को आहूत भारत बन्द के समर्थन में सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारी किसान विरोधी नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, कृषि विरोधी कानून वापस लो का नारा लगा रहे थे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार खेती-किसानी को निजी हाथों में सौंपना चाहती है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस लेना होगा।  विरोध-प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, अफ़रोज़ आलम, वैदेही शरण यादव, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, मक़सूद आलम, मो. अब्दुल्लाह, उपेंद्र शर्मा, सरयुग साह, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, निज़ामुद्दीन अंसारी, राहुल सिंह, अरुण कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, मेराज अंसारी, सोनू कुमार, मो.अली राईन आदि...

सीतामढ़ी : रीगा मे दिनदहाड़े एक 18 वर्षी युवक की बेरहमी तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दिया जाता है

Image
 क्यों हुई थी इस अनमोल की हत्या। सीतामढ़ी : रीगा मे दिनदहाड़े एक 18 वर्षी युवक की बेरहमी तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दिया जाता है और, मृत युवक की पहचान रीगा स्टेशन टोला निवासी अजय भारती के 18 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में बताया गया है अनमोल की हत्या आरोपी ने उस वक्त किया जब वह अपने चाचा संजय पासवान के पुत्र प्रियांशु कुमार के साथ रीगा कुशमारी सड़क में घूमने जा रहा थातभी  बताया जाता है कि कुछ युवकों ने उसे पार्टी देने के लिए बुलाता है और  कुशमारी रोड में वहा पहले से ही से एक प्लानिंग के तहत उसकी बेरहमी से हत्या करदी जाती है और इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रीगा पहुंचती है और  मामले की छानबीन बिन मे जुट जाती है और इस मामले को ले कर  लेकर रीगा के बखरी गांव के तीन युवक को आरोपित किया करार दिया जाता है

डुमरा प्रखंड के लिए कल दिनांक 25 सितंबर से नाम निर्देशन का कार्य शुरू होगी।

Image
 सीतामढी जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चतुर्थ चरण के तहत जिले में तृतीय चरण के नाम निर्देशन की सभी तैयारियॉ पूर्ण।  डुमरा प्रखंड के लिए कल दिनांक 25 सितंबर से नाम निर्देशन का कार्य शुरू होगी। नाम निर्देशन के दौरान विधिव्यवस्था संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश। तेजतर्रार दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति। आदर्श आचार संहिता एवम कोविड गाइडलाइन का उलंघन करने वालो पर त्वरित करवाई का निर्देश। असामाजिक, उपद्रवी एवम अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर  भी होगी करवाई। सीतामढ़ी में द्वितीय चरण से लेकर ग्यारहवें चरण तक मे कुल दस चरणों मे चुनाव होना है। चतुर्थ चरण के तहत सीतामढ़ी में  तृतीय चरण का निर्वाचन डुमरा प्रखंड में होगा।  25 सितम्बर से नाम निर्देशन की तिथि का प्रारंभ होगा। 01 अक्टूबर को नाम निर्देशन की अन्तिम तिथि होगी। नाम निर्देशन का कार्य  पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक ही होगा। जिला परिषद सदस्य पद हेतु डुमरा प्रखंड का अनुमंडल कार्यालय सीतामढ़ी सदर अनुमंडल में नामांकन कार्य होगा,शेष पदों के लिए डुम...