Posts

सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो को हुई 20-20 साल की सजा

Image
  सीतामढ़ी में एक नाबालिग से रेप करने के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है। दरअसल, सीतामढ़ी कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष सत्र न्यायाधीश प्रकाश पासवान ने मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दोनों आरोपी को 20 साल की सजा और 20 हजार का आर्थिक दंड का सजा सुनाया। इसमें जिले परसौनी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी विन्देशर राय के पुत्र पप्पू राय और रामा राय के पुत्र मोहन राय शामिल है। जिन्हें पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी पाते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास और बीस-बीस हजार रुपये अर्थदण्ड दिए जाने की सजा सुनाया गया है। वहीं, अर्थदण्ड की राशि नही दिए जाने पर 5 वर्ष की अतरिक्त सजा होगी। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में 22 जनवरी को रात्रि करीब आठ बजे में पीड़िता चापाकल पर पानी भर रही थी तभी चार लोगों के द्वारा जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाया गया। जहां चारो युवकों द्वारा बारी-बारी से बलात्कार किया गया। मामले में परसौनी थाने में चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में अभी भी दो आरोपी मेघु राय और राजू तिवारी पुलिस...

विश्व युवा परिषद जिलाध्यक्षा गुड़िया कुमारी ने किया हरित विवाह का आयोजन

Image
 विश्व युवा परिषद जिलाध्यक्षा गुड़िया कुमारी ने किया हरित विवाह का आयोजन। सीतामढ़ी। विश्व युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण आंदोलन के तहत विभिन्न आयोजनों और शुभ अवसरों पर पौधा रोपण करने का आग्रह किया था। उसी क्रम में  युवा परिषद के जिला अध्यक्षा गुड़िया कुमारी ने अपना शादी समारोह का आयोजन हरित विवाह के रूप में आयोजित किया। जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों,दोस्तों और परिषद् के  सदस्यों से कीमती गिफ्ट की जगह पौधा लेना पसंद किए। इसी दौरान वियुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव,कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पासवान,प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश अंबेडकर,जिला अध्यक्ष मनीष यादव ने उनको दर्जनों पौधा भेंट कर शादी की हरित बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग की जगह पौधा रोपण करने में उससे दुगुनी खुशी मिलती हैं।क्योंकि हर्ष फायरिंग जानलेवा साबित हो सकता है लेकिन पौधा रोपण जीवनदायिनी होती है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पासवान ने कहा पेड़ है तो जीवन है। गुड़िया ने कहा की उपहार स्वरूप दिया गया एक – एक पौधा को अजीव...

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अदालत से गैर जमानती वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

Image
 भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की परेशानी बढ़ सकती है। छपरा के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन पर जमीन खरीदने के बाद रुपये नहीं देने का आरोप है। चेक बाउंस होने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कई तारीखों में पेशी पर नहीं आने के बाद उनके खिलाफ अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। रसूलपुर थाना के असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजयनाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त 2019 को खेसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि अपनी खरीदी जमीन को बेचने के लिए खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी। इसकी रजिस्ट्री चार जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। खेसारी लाल यादव को 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाते में जमा कर दिया और 24 जून को चेक वापस आ गया। दुबारा उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक की ओर से 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई।  न्यायालय  के स्तर पर 22 जनवरी 2021 को ख...

भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट

Image
 बीते 2 साल के दौरान कोरोना वायरस (Corona Virus) की पहली और दूसरी लहर में हजारों लोग काल के गाल में समा गए. इस वायरस के भयानक तांडव के चलते अपनों को खो देने वाले अभी इस दुख से उबरे भी नहीं थे कि कोविड का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) डराने लगा है. अब तक भारत में इसके 5 मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसमें 1 गुजरात के जामनगर से, 1 महाराष्ट्र के डोंबीवली, 2 कर्नाटक के बेंगलुरु और 1 मरीज दिल्ली में पाया गया है. हालांकि इन लोगों का इलाज जारी है, लेकिन जिस तेजी से कोरोना घर-घर पहुंचा था, उस तरह ओमिक्रॉन की कल्पना से भी रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं. इस नए वैरिएंट के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकारें खासा सतर्क हो गई हैं. इसके लिए तैयारियों को लेकर कुछ बैठकें भी हो चुकी हैं. मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों को लेकर सख्ती बढ़ने लगी हैं. हालांकि फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं दिखाई पड़ रही है. ओमिक्रॉन सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया और अब दुनिया भर में पांव पसार रहा है. इसको लेकर दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती डेटा के आधार पर गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी हुई है जिसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट ...

राहुल हत्या मामला:युवती के चाहत में लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतारा, मृतक के दो दोस्त गिरफ्तार.

Image
  सीतामढ़ी : जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनगर बसवरिया में छात्र राहुल की हत्या मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। दरअसल, राहुल पड़ोस की लड़की से प्रेम करता था। जो कांड के मुख्य आरोपी लक्ष्मण को नहीं भाती थी। एक दिन मौका मिलते ही लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उक्त मामले में राहुल के दो दोस्तों को हिरासत में रखकर पूछताछ की जिसमें पता चला है। पकड़े गए दोस्तों की पहचान बसवरिया निवासी अजय कुमार और करण कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर बसवरिया निवासी शिक्षक महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बसवरिया के लक्ष्मण से उसका विवाद चल रहा था। पकड़े गए दोस्तों ने बताया कि लक्ष्मण के द्वारा राहुल को बार-बार उससे न मिलने और न बात करने के लिए मना करता था। बावजूद राहुल न मानते हुए उससे बात करता था। इसलिए खुन्नस में आकर लक्ष्मण ने राहुल को मौत के घाट उतार दिय  के दिन राहुल को उसके दोस्तों ने बुला कर रखा था। बाद में मुख्य आरोपी पहुंचे लक्ष्मण कुमार से उसकी बकझक हुई और गुस्...

आम्रपाली दुबे ने रचाई निरहुआ के छोटे भाई प्रवेशलाल यादव संग शादी ,एक्ट्रेस ने शेयर किया शादी का ये शानदार विडियो

Image
  हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज हमारे भारत की तीसरी सबसे लोकप्रिय फिल्म इंडस्ट्री बन चुकी है| और यही कारण है कि आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे सर उत्तर प्रदेश या बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट में हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही बेहद जानी-मानी और मशहूर अभिनेत्री अम्रपाली दुबे के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आज अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी अधिक चर्चा में बनी रहती हैं| अम्रपाली दुबे की बात करें तो इन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और अपने कैरियर में इन्होंने लगभग सभी मशहूर भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है| खास तौर पर आकर बात करें भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की, तो उनके साथ इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इस जोड़ी की अधिकतर फिल्में हिट साबित होती हैं| लेकिन अब सोशल मीडिया पर अमरपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है जो इन दिनों बेहद तेजी से वायरल...

सीतामढ़ी में मैट्रिक के छात्र की चाकू गोदकर हत्या

Image
  सीतामढ़ी नगर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी महेश चौधरी के पुत्र राहुल कुमार (17 वर्ष) की चाकू गोदकर अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। परिजनों द्वारा बताया गया कि राहुल शाम 4:00 बजे के आसपास घर से निकला था और 6:00 बजे सदर अस्पताल से उसकी मौत की खबर आई। जानकारी के मुताबिक राहुल दसवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों की माने तो राहुल का किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था। राहुल के सीने में चाकू से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल में राहुल को किसी अज्ञात ने खून से लथपथ जख्मी हालत में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी मिलने पर मेहसौल ओपी मामले की छानबीन में जुट गई है। वही, सीतामढ़ी सदर अस्पताल में नगर थाना पहुंच कर पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।