Posts

सीतामढ़ी में दहेज लोभियों ने पलंग के लिए बहु को पीट-पीटकर मार डाला

Image
  सीतामढ़ी जिले में दहेज लोभियों द्वारा एक नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक सोनाली कुमारी की शादी महिन्दवारा थाना क्षेत्र के रामदेव राम के पुत्र कमलेश राम से पांच माह पूर्व हुई थी। मृतका सोनाली कुमारी के पिता श्रवण राम ने बताया कि पांच महीने पहले बेटी की शादी हुई थी। शादी के समय बेटी को उपहार स्वरूप अपने हैसियत से सामान दिया था। शादी के बात ससुराल वाले चौकी की मांग करने लगे, गरीबी के कारण व्यवस्था करने में समय लग गया। उधर, उनकी बेटी को ससुराल वाले रोज मारा-पीटा करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उनके बेटे की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्वजनों की शिकायत पर पति कमलेश राम और ससुर रामदेव राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Murder: अपने ही बेटे ने माँ,बाप, बहन, समेत घर के 4 चार लोगों की बेरहमी से की हत्या, आरोपी कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

Image
 Delh i Murder: अपने ही बेटे ने माँ,बाप, बहन, समेत घर के 4 चार लोगों की बेरहमी से की हत्या, आरोपी  कलयुगी पुत्र गिरफ्ता आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रचदी     ख़बर  विस्तार से  दिल्ली के पालम इलाके में एक युवक ने अपने ही परिवार के चारों लोगों की चाकू मारकर हत्या की है। मारे गए लोगों में माता-पिता, एक बहन और दादी शामिल हैं। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करता है और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके में युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। उसने बेरहमी से उनका गला काटा और चाकू से अन्य जगह पर हमला किया। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवा...

*रब ने बना दी जोड़ी, 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा, अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

Image
 *रब ने बना दी जोड़ी, 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट का दूल्हा, अनोखी शादी देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़* *सीतामढ़ी-* कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती है। हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है। कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला, जहां महज 3 फीट दुल्हन को 3 फुट का दूल्हा की धूमधाम से शादी हुई है। दोनों की अनोखी शादी की चर्चा जिलेभर में हो रही है। दुल्हन सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड की पूजा है, जिसकी उम्र 21 साल है। जबकि दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है। दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई है, दूल्हे दुल्हन के परिवार वाले शामिल हुए। बताया जा रहा है कि 3 फुट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे। आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ियां बना ही दी। पुनौरा धाम में 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की यह अनोखी शादी हुई है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

सीतामढ़ी में थानाध्यक्ष समेत में पूरी गश्ती पार्टी निलंबित

Image
  सीतामढ़ी में विगत 30 सितंबर की रात कन्हौली थाना क्षेत्र के कली वार्ड नंबर-4 में ईंट भट्टा व्यवसायी मनोज कुमार मंडल के घर हुई भीषण डकैती में थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने इस डकैती की घटना में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किये जाने तथा लापरवाही को लेकर कन्हौली थानाध्यक्ष पुअनि प्रवीण कुमार समेत पूरी गश्ती पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है. निलंबित पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष के अलावा गश्ती पार्टी के पदाधिकारी सअनि प्रमोद कुमार, महिला सिपाही रीता कुमारी, रजनी कुमारी एवं रंगोली कुमारी भी शामिल है मालूम हो कि 30 सितंबर की रात हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने ईंट भट्टा व्यवसायी मनोज कुमार मंडल के घर धावा बोलकर नगदी, सोने व चांदी के जेवरात समेत 20 लाख से ऊपर की संपत्ति लूट ली थी.

सीतामढ़ी में गोयनका कॉलेज के कर्मी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Image
 सीतामढ़ी शहर के श्री राधे कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में शुक्रवार को एक छात्रावास के छात्रों द्वारा कॉलेज कर्मी को बुरी तरह से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। घटना के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल आनंद बिहारी सिंह एक निजी टीवी चैनल के संवाददाता भी हैं। बताया जा रहा है कि गोयनका कॉलेज में प्रैक्टिकल की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान कुछ उपद्रवी कक्षा में घुसकर व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर मारपीट करना शुरू कर दिया। ईंट व डंडों से सर पर वार किया गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हलचल पर कॉलेज के अन्य स्टाफ जब पहुंचे तो आनंद बिहारी सिंह खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में कर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने फिलहाल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही, इस मामले की जानकारी लेने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य राम नरेश पंडित...

सीतामढ़ी में पूजा देखकर लौट रही नाबालिग से 4 युवकों ने किया गैंगरेप

Image
 सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम दुर्गा पूजा पंडाल से संध्या आरती देखकर लौट रही नाबालिग को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रास्ते से उठा लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, नाबालिग के काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। रात में वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता को लेकर परिजन शुक्रवार को सीतामढ़ी आए और महिला थाना में लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान मुजफ्फरपुर के औराई थाना के बेदौल निवासी प्रिंस कुमार व रुन्नीसैदपुर थाना के रुपौली गांव निवासी रणविजय कुमार के रूप में की गयी है। वहीं दोनों गिरफ्तार से पूछताछ कर उसके दो अन्य साथियों का पुलिस पता लगा रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव में बने पूजा पंडाल में रोजाना की तरह संध्या आरती के लिए गई थी। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में दो बाइक पर बैठे चार लोग उसे उठाकर सुनसान जगह ले गए जहां दुष्कर्म किया। काफी देर होने पर जब वह नहीं लौटी तो ग्रामीणों के साथ उसे ...

बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगेगी? हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, 4 अक्टूबर को आय़ेगा फैसला

Image
  बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर रोक लगेगी या फिर तय कार्यक्रम के मुताबिक ही वोटिंग होगा इसका फैसला अब 4 अक्टूबर को होगा। बिहार के नगर निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है। कोर्ट ने 4 अक्टूबर को फैसला सुनाने का दिन तय किया है। आरक्षण को लेकर फंसा है पेंच दरअसल बिहार के नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण को लेकर पेंच फंसा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में आरक्षण को लेकर पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया था। पिछले साल दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसी राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जायेगी जब तक राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा तय किये गये तीन मानकों को पूरा नहीं कर लेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये मानक 2010 में ही तय कर दिये थे। लेकिन आरोप ये लगा था कि बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के मानकों को पूरा नहीं किया औऱ नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि इस संबंध में एक मामला पहले से ही पटना हाईकोर्ट म...