Posts

सीतामढ़ी में 10वीं पास के लिए नौकरी, 25 हज़ार रुपये तक मिलेगा वेतन

Image
  सीतामढ़ी में बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। सीतामढ़ी नियोजनालय की ओर से 15 फरवरी को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी को पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप लगाया जाएगा। अभ्यर्थियों का निबंधन NCS पोर्टल पर आवश्यक होगा।15 फरवरी की सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला नियोजनालय में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी द्वारा हॉस्टल, मेडिकल तथा भोजन की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। जॉब संबंधित जानकारी निम्न है :

सीतामढ़ी में दुकानदारों को लाइसेंस लेने में बाधक बना किरायानामा

Image
  दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक लेने में किरायानामा व एग्रीमेंट बाधक बनता जा रहा है। शहर की अधिकांश दुकानें व बड़े प्रतिष्ठान किराए की मकान में संचालित हो रही है। इसमें अस्सी प्रतिशत से अधिक दुकानदारों के पास किरायानामा व एग्रीमेंट का अभाव है। जिसके चलते उनका ट्रेड लाइसेंस व अन्य प्रमाणक नहीं बन पा रहा है। जबकि, ट्रेड लाइसेंस के लिए विभाग दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है। मकान मालिक कतिपय कारणों व अपनी मर्जी से न हर एग्रीमेंट बना रहे और न ही किरायानामा बना रहे हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों को मकान मालिकों का बना रहता खौफः शहर के पौस इलका जहां ग्राहकों की अधिक भीड़ रहती है। वहां किराये पर दुकान चला रहे दुकानदारों को मकान मालिकों का खौफ बना रहता है। शहर के प्रमुख चौक किरन चौक, गांधी चौक, मेन रोड के दो दर्जन से अधिक किराये के मकान में दुकानदारों ने मकान मालिक के डर से अपना नाम नहीं छापने के भय से बताया कि वे ट्रेड लाइसेंस व अन्य कानूनी प्रमाणक लेना चाहते हैं। ट्रेड लाइसेंस लेने में आधार व पैन के साथ दुकान स्थान का मालिक सहित फोटो के अलावे दुका...

सीतामढ़ी में मृत बच्चे को ले थाने शिकायत करने पहुंची महिला पुलिस ने उसे ही हिरासत में ले लिया

Image
  बच्चे की बुआ रंजू देवी ने बताया कि हुसैना वार्ड 13 में उनलोगों की जमीन है जिसे भगवान लाल हड़पे हुआ है। 30 जनवरी को उक्त जमीन की नापी कराने को लेकर. परिवार के अरविंद राय, शिव शंकर राय, भिखिया देवी अमीन रामबाबू को लेकर उक्त जमीन पर गए हुए थे। जहां नापी के दौरान जमीन निकलने के बाद उसे घेरने की प्रकिया की जा रही थी। इसी दौरान भगवानलाल द्वारा पुलिस को बुला लिया गया और पुलिस की मेल में लेकर सभी मारपीट और गाली, गलौज पर उतारू हो गए. इसी दौरान अंशु को मां के गोदी से उठा कर पटक दिया गया था पुलिस ने बाद में में एफआइआर में महिला रंजीता देवी का नाम नही देखा तो कर दिया गया रिहा।नानी मुनि देवी ने बताया की थाना पर पहुंचते ही रंजीता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई. जैसे ही पुलिस को मालूम चला  की मामला हुसैना वार्ड 13 का है तो पुलिस ने रंजीता के गोद से मृत बच्चे को मेरी गोद में रख उसे हिरासत में ले लिया परिवार के सभी सदस्य विलाप करते रहे,लेकिन पुलिस ने एक न सुनी वही थाना अध्यक्ष प्राथमिकी को खंगालने लगे जब रंजीता के नाम प्राथमिकी में नहीं पाया गया, तो पुलिस ने उसे मुक्त किया.

सीतामढ़ी में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Image
  इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप दो युवकों पर लगा है. जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 फरवरी की शाम नाबालिक खेत में बकरी चराने गई थी. इस दौरान दो युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. घटना के बाद नाबालिग पीड़िता की स्थिति बिगड़ने लगी जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ. परिजनों को नाबालिक ने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. परिजनों के आवेदन पर जांच टीम गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई है. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है.

ग्राहकों को 28 नहीं 30 दिन की वैलेडिटी वाला प्लान दें टेलिकॉम कंपनियां, ट्राई ने दिया आदेश

Image
  प्रीपेड सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने गुरुवार को आदेश जारी किया है कि टेलिकॉम ऑपरेटर ग्राहकों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराएं. बता दें, अभी तक टेलिकॉम ऑपरेटर जो प्लान देते हैं, उनकी वैधता 28 दिन होती है. ट्राई  की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सभी टेलिकॉम सेवा प्रदाता को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो (कॉल और डेटा) वाउचर रखना होगा, जिसकी वैधता 30 दिन होगी. टेलिकॉम कंपनियों को इस आदेश के जारी होने के 60 दिन के अंदर इस पर जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.  दरअसल, ग्राहकों की शिकायत है कि टेलिकॉम कंपनियां एक महीने के रिचार्ज के नाम पर 30 की जगह 28 दिनों की वैधता देती हैं. जिसकी वजह से साल में 24 दिन के करीब बचत कर लेती हैं, इसकी वजह से यूजर्स को साल में 12 की जगह 13 महीने का रिचार्ज कराना पड़ता है. वहीं, दो महीने के प्लान में 54 या 56 दिन और तीन महीने के रिचार्ज में 84 दिन की ही वैलेडिटी मिलती है. जिसके बाद ट्राई ने यह फैसला दिया ...

Bihar / दरभंगा विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ एमएसयू का भूख हड़ताल कल से होगा शुरू

Image
  विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ एमएसयू का भूख हड़ताल कल से होगा शुरू प्रेस वार्ता कर दिया जानकारी किया गया कार्यकरणी का विस्तार मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई की बैठक विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता सह विश्वविद्यालय कार्यकरणी का पुनर्गठन किया गया जिसमे विश्वविद्यालय के आगामी कार्य योजना पर चर्चा और संगठन विस्तार का कार्य संपन्न किया गया संगठन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन लगातार विश्वविद्यालय में संघर्षरत है। हमारा लक्ष्य है, की विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी महाविद्यालय में टीम मजबूत किया जाए और आगामी दिनों में विश्वविद्यालय में बड़ी आंदोलन का आगाज किया जाए इस नयी टीम से हमलोगो को काफी उम्मीद हैं एमएसयू के छात्र नेता अमन सक्सेना दिवाकर मिश्रा अभिषेक कुमार झा ने कहा कल से विश्वविद्यालय प्रशासन के वादाखिलाफी के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा पार्ट 3 रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर एमएसयू भूख हड़ताल पर बैठा हुआ था परीक्षा नियंत्रक ने आश्वासन दिया था की कोरोना के कारण सभी छात्रों को पास कर दिया जाएगा...

सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो को हुई 20-20 साल की सजा

Image
  सीतामढ़ी में एक नाबालिग से रेप करने के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने सजा सुनाई है। दरअसल, सीतामढ़ी कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष सत्र न्यायाधीश प्रकाश पासवान ने मंगलवार को दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दोनों आरोपी को 20 साल की सजा और 20 हजार का आर्थिक दंड का सजा सुनाया। इसमें जिले परसौनी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी विन्देशर राय के पुत्र पप्पू राय और रामा राय के पुत्र मोहन राय शामिल है। जिन्हें पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दोषी पाते हुए 20 वर्ष की सश्रम कारावास और बीस-बीस हजार रुपये अर्थदण्ड दिए जाने की सजा सुनाया गया है। वहीं, अर्थदण्ड की राशि नही दिए जाने पर 5 वर्ष की अतरिक्त सजा होगी। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में 22 जनवरी को रात्रि करीब आठ बजे में पीड़िता चापाकल पर पानी भर रही थी तभी चार लोगों के द्वारा जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले जाया गया। जहां चारो युवकों द्वारा बारी-बारी से बलात्कार किया गया। मामले में परसौनी थाने में चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का प्राथमिकी दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में अभी भी दो आरोपी मेघु राय और राजू तिवारी पुलिस...